[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पताही वाहन जाँच में छः वाहनों से 6000 का काटा गया चालानविधानसभा में 3.47 लाख करोड़ का बजट पेश, सस्ते मकान और 5 नए एक्सप्रेस-वे देगी बिहार सरकारबैरगनिया में संपूर्णता अभियान 2.0 की शुरुआतआर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोग
बिहारराज्यरोहतास

नोखा खेल मैदान में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस

रोहतास नोखा संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट 

नोखा (रोहतास) शुक्रवार को दसवीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बाजार समिति नोखा का खेल मैदान योगमय हो गया। गायत्री मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ विडियो अतुल गुप्ता, के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग हमारे ऋषियों द्वारा प्रदत्त ऐसा विज्ञान है जो सम्पूर्ण मानवजाति का उद्धार करने में समर्थ है।

योग आनंदमय जीवन जीने की कला है।यह विश्व को भारत की ओर से दी जानेवाली अनूठी सौगात है। हमे नित्य योग करना चाहिए।

इस कार्यक्रम में बृजबिहारी प्रसाद गुप्ता राजेन्द्र सिंह, विजय सिह,मनोज चंदेल , बिन्देश्वरी सिंह,, संतोष सिंह ,सागर के अलावा काफी संख्या में वरिष्ठ परिजनों, युवकों और युवतियों ने भाग लिया।

प्रो ० श्याम लाल सिंह तथा प्रो० अशोक‌ चौधरी एवं अरविन्द ने कार्यक्रम का संचालन किया ,तथा योग, प्राणायाम, ध्यान के विविध पक्षों के सम्बंध में लोगों को अवगत,सह अभ्यास भी कराया। शांति पाठ से कार्यक्रम का समापन किया गया।

Check Also
Close