[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बैरगनिया में संपूर्णता अभियान 2.0 की शुरुआतआर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शन
Crime Newsजमुईबिहारराज्य

जामुन के पेड़ से गिरा युवक की दर्दनाक मौत

सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

काले काले पके ओर मिठे जामुन तोड़ने पेड़ पर चढ़ा एक युवक के गिरने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई है । युवक बटिया थाना क्षेत्र के दहियारी पंचायत अंतर्गत गिधाडीह गांव निवासी चानो पासवान का 25 वर्षीय पुत्र गुड्डू पासवान बताया गया है ।

जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह तकरीबन सात बजे के करीब उक्त युवक सोनो चकाई मुख्य मार्ग पर बटिया बाजार स्थित वन विभाग परिसर के समीप लगा तकरीबन 50 फीट ऊंची जामुन का पेड़ पर चढ़ा ओर पके हुए जामुन तोड़ने लगा , तभी अचानक पेड़ की एक डाल टुट गया।

जिस कारण युवक अपना संतुलन खो दिया ओर तकरीबन 50 फीट नीचे पक्की सड़क पर धड़ाम से गिर पड़ा , जिससे उसका सिर फटकर सारा खून सड़क पर बिखेर गया ।

जामुन का पेड़ से गिरने की सुचना पाकर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों सहित परिजन पहुंचे और लहुलुहान युवक को इलाज कराने झाझा ले गया जहां पर युवक की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे झारखंड प्रदेश के देवघर स्थित कुंडा रैफर कर दिया ।

लेकिन झाझा से कुंडा जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई । मृतक का शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया तथा परिजनों का विलाप को सुन अन्य लोगों की आंखों में आंसू छलक पड़े ।

Check Also
Close