[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

जिलाधिकारी ने किया चकिया अनुमंडल कार्यालय का निरीक्षण

रिपोर्ट सुजीत कुमार 

पूर्वी चंपारण जिलाधिकारी श्री सौरव जोरवाल के द्वारा आज अनुमंडल कार्यालय चकिया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अनुमंडल कार्यालय के सभी शाखाओं का भ्रमण किया और कर्मियों की उपस्थिति सहित संचिकाओं के रख रखाव की जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी के द्वारा आगत एवं निर्गत पंजी सहित सभी पंजियों का संधारण देखा गया। यहां पर कर्मियों के बैठने की व्यवस्था देखी गई और कार्यालय के साफ सफाई सहित अन्य जरूरी निर्देश दिया गया।

     जिलाधिकारी ने आरटीपीएस काउंटर का निरीक्षण किया और प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की जानकारी प्राप्त की। यहां पर अनुमंडल परिसर की सुरक्षा के लिए दो सुरक्षा प्रहरी उपलब्ध कराने का निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिया गया।

     संभावित बाढ़ से बचाव को लेकर किए गए कार्यों के बारे में भी जानकारी ली गई। अनुमंडल पदाधिकारी चकिया ने बताया कि यहां पर चकिया एवं केसरिया प्रखंड बाढ़ प्रवण क्षेत्र है जबकि मेहसी प्रखंड आंशिक रूप से बाढ़ प्रभावित होता है।

बाढ़ से बचाव के लिए अंचल स्तर पर सभी तैयारी कर ली गई है।थाना, अंचल और अभियंत्रण सेल को विजिलेंट रखा गया है और जो भी निर्देश प्राप्त हो रहे हैं उसका अनुपालन सुनिश्चित कराई रही है।

जिलाधिकारी के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी को क्षेत्र भ्रमण करने एवं बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया गया।

Check Also
Close