[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पताही वाहन जाँच में छः वाहनों से 6000 का काटा गया चालानविधानसभा में 3.47 लाख करोड़ का बजट पेश, सस्ते मकान और 5 नए एक्सप्रेस-वे देगी बिहार सरकारबैरगनिया में संपूर्णता अभियान 2.0 की शुरुआतआर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोग
बिहारराज्यरोहतास

बिटिया की उड़ान ने दारोगा बन पुरा किया पिता का अरमान

दारोगा के घोषित हुए परिणाम मे कोआथ की राज लक्ष्मी ने मारी बाजी

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास) कहते है हौंसला हो तो इंसान को कामयाबी का पंख खुद ब खुद लग जाता है।जी हाँ इसी हौसले के साथ कोआथ की बिटिया की उड़ान ने दारोगा बन पुरा किया एक पिता का अरमान।

मंगलवार की दोपहर दारोगा के घोषित हुए परिणाम के बाद कोआथ निवासी बिपिन बिहारी की पुत्री राज लक्ष्मी ने सफलता हासिल कर ना सिर्फ परिवार के मान को बढ़ाया है।

वल्कि पूरे क्षेत्र के लोग राज लक्ष्मी को मिली कामयाबी से खुश नजर आ रहे है।परिणाम घोषित होने के बाद कई हित मित्रो ने दुरभाष के जरीय तो कोई घर तक पहुंच बधाईया दे रहे है।

जानकारी के अनुसार बिपिन बिहारी एक निजी शिक्षक के रूप मे छात्रों को शिक्षा देने का काम करते है। बिपिन को दो पुत्री व एक पुत्र है।जबकि पत्नी मीरा देवी गृहणि है।

पिता ने बताया कि राज लक्ष्मी को बचपन से ही वर्दी पहनने का शौक था।वह जब छोटी थी तब किसी पुलिस कर्मी को देखती तो कह बैठती मुझे भी इन्ही की तरह पुलिस बनाना है।राज लक्ष्मी की प्रारम्भिक पढ़ाई कोआथ से ही शुरु हुई।

जागनारायन् उच्च विद्यालय से उसने मैट्रिक प्रथम श्रेणी से पास किया जबकि आई एस सी द्वितीय तथा इंदु तपेश्वर महाविद्यालय से बी एस सी प्रथम श्रेणी से पास किया।उसके बाद वह तैयारी मे जुट गई।

जबकि राज लक्ष्मी से हुई वार्ता मे उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता के साथ वैसी बेटिया जो आज सफल हो किसी न किसी थाने मे एस आई के पद पर कार्यरत है उससे प्रेरणा ले उसने तैयारी की और सफलता को चूम लिया।

बेटी की इस सफलता पर पूरे मोहल्ले मे जश्न का माहौल है सभी ने घर पहुंच बधाई दिया, वहीं बधाई देने वालो में रितेश केशरी, नन्हें जी, भिखारी पंडित, प्रेम सागर केशरी, रवि केशरी, दुर्गेश प्रसाद शामिल हैं।

Check Also
Close