[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बैरगनिया में संपूर्णता अभियान 2.0 की शुरुआतआर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शन
जमुईबिहारराज्य

मुहर्रम पर्व को शांति पुर्वक संपन्न कराने सोनो पुलिस ने किया फ्लैग मार्च के साथ बैठक का आयोजन

सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

सोनो थाना क्षेत्र में मुहर्रम पर्व को शांति पूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर पुलिस अधीक्षक जमुई के आदेशानुसार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी झाझा के नेतृत्व में मंगलवार को फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया ।

जिसमे अंचलाधिकारी राजेश कुमार सोनो , थानाध्यक्ष दिनानाथ सिंह सोनो एवं थाना के सभी पदाधिकारी और सैफ बलों के साथ ग्राम पैरा मटिहाना , ठाढी , मंझलाडीह , आमझरी , कोड़ाडीह , बेलाबाथान तथा रक्तरोहनियां आदि गांव में फ्लैग मार्च के साथ साथ सभी ताजिया कमिटी के अध्यक्ष एवं ग्रामीणों के साथ बैठक की गई ।

बैठक में मुख्य रूप से डीजे नहीं बजाने , शांति पूर्ण वातावरण में मुहर्रम को मनाने , अनुज्ञप्ति के नियमों का पालन करने , निर्धारित रूट एवं समय का अनुपालन करने , छोटी से छोटी घटना की सूचना थाना को देने , बिहार में पूर्ण शराब बंदी कानून लागू है।

इसलिए शराब एवं मादक पदार्थ का सेवन नहीं करने , अश्लील गाना एवं आपत्तिजनक भाषण का प्रयोग न करने आदि के संबंध में जानकारी दी गई ।

ज्ञात हो कि शांति पूर्ण वातावरण में मुहर्रम पर्व को मनाने को लेकर सोनो थाना की पुलिस के द्वारा डीजे बजा रहे डीजे मशीन लदा दो वाहनों को जप्त किया गया है । जिसमें पेरा मटिहाना पंचायत के ग्राम खपरिया एवं बेलंबा पंचायत के ठाढ़ी गांव शामिल हैं ।

Check Also
Close