[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बैरगनिया में संपूर्णता अभियान 2.0 की शुरुआतआर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शन
जमुईबिहारराज्य

पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच सोनो में मोहर्रम का पर्व शांति पुर्वक संपन्न

सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

मुस्लिम समुदाय का महत्वपूर्ण त्योहार मुहर्रम बुधवार को पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच शांति पुर्ण माहौल में संपन्न हो गया है ।

मुहर्रम पर्व को लेकर सोनो प्रखंड पुर्वी भाग के रक्तरोहनियां , तिलवरिया , ढोंढरी , कोड़ाडीह , गोरबा मटिहाना , खपरिया , पेरा मटिहाना तथा बाजराडीह आदि गांव से ढोल बाजे एवं सुसज्जित तरिके से सजाई गई।

ताजिया जुलूस के साथ निकली युवकों ने पेरा मटिहाना खेल के मेदान पर पहुंचा ओर विभिन्न प्रकार के नये नये खेल करतब दिखाए । इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने युवकों द्वारा दिखाए गए खेल का भरपूर आनंद लिया ।

मौके पर अपने सैफ के जवानों के साथ मौजूद सोनो थाना अध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने खेल की समाप्ति तक डटे रहे ।

वहीं दूसरी ओर सोनो प्रखंड पश्चिमी भाग के नैयाडीह पंचायत अंतर्गत कुसैया गांव स्थित खेल के मेदान में विभिन्न क्ई गांवों से ढोल बाजे के साथ सुसज्जित तरिके से सजाई गई।

ताजिया जुलूस के साथ आए युवकों ने विभिन्न प्रकार के दमदार खेल दिखाकर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने पर मजबुर कर दिया ।

कुसैया गांव स्थित खेल के मेदान में ताजिया जुलूस लेकर आने वाले गांवों में कुसैया के अलावा चॉदरा , बुढ़िया लापर , बौथा , करहरीटांड़ , मोहनाडीह , बंदरमारा , दुधनियां तथा भलसुंभिया आदि गांव शामिल हैं ।

कुसैया गांव में आयोजित जुलूस में उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने व शांति पुर्ण माहौल में मुहर्रम पर्व को समापन करने के लिए चरका पत्थर थाना की पुलिस ओर एस एस बी के जवान खेल की समाप्ति तक मौजूद थे ।

Check Also
Close