[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पताही वाहन जाँच में छः वाहनों से 6000 का काटा गया चालानविधानसभा में 3.47 लाख करोड़ का बजट पेश, सस्ते मकान और 5 नए एक्सप्रेस-वे देगी बिहार सरकारबैरगनिया में संपूर्णता अभियान 2.0 की शुरुआतआर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोग
बिहारराज्यरोहतास

बिहार में बढ़ते अपराध के खिलाफ सासाराम में निकला गया प्रतिरोध मार्च

रोहतास संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट 

सासाराम (रोहतास) बिहार में अपराध की बढ़ती घटनाओं और कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति के खिलाफ आज महागठबंधन ने जोरदार प्रदर्शन किया।

रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम में विपक्ष ने प्रतिरोध मार्च निकाला, जिसमें सासाराम विधानसभा के विधायक राजेश गुप्ता ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कमजोर बताते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।

कांग्रेस पार्टी के रोहतास जिला के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि बिहार में हत्या, डकैती, और चोरी जैसी घटनाएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं, जिससे आम जनता में भय का माहौल है।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अपनी जिम्मेदारियों को सही से नहीं निभा पा रहे हैं, इसलिए उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

इस कार्यक्रम में आरजेडी, कांग्रेस, और अन्य विपक्षी दलों के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और तत्काल कदम उठाने की मांग की।

विपक्षी नेताओं का कहना है कि अगर सरकार ने जल्द ही सुधार नहीं किए तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।

Check Also
Close