[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

हड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसन
अरवलबिहारराज्य

नदौरा में पंचायत सरकार भवन निर्माण को प्रखंड मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना

कहा, जब तक नहीं होगा भवन का निर्माण करेंगे चरणबद्ध आंदोलन

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

कूर्था, स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के नदौरा पंचायत के मुख्यालय गांव नदौरा में पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर नदौरा गांव के सैकड़ो ग्रामीणों ने कुर्था प्रखंड मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना दिया।

इस मौके पर कुर्था प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि क्रांति कुमार, नदौरा पंचायत के सरपंच मनीष कुमार व नदौरा पंचायत के पूर्व मुखिया सह जदयू किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रविशंकर कुमार प्रसाद ने पत्रकारों को बताया कि पंचायती राज अधिनियम के तहत पंचायत मुख्यालय के गांव में ही पंचायत सरकार भवन निर्माण करनी है।

हालांकि नदौरा गांव में पर्याप्त जमीन होने के बावजूद नदौरा पंचायत के मुखिया व प्रशासन के मिली भगत से पंचायत सरकार भवन नदौरा गांव में न बनाकर

महमदपुर गांब में पंचायत सरकार भवन बनाने की तैयारी चल रही है जिसको लेकर हम लोगों ने अनिश्चितकालीन धरना का आयोजन किया है।

उन्होंने कहा कि जब तक नदौरा गांव में पंचायत सरकार भवन नहीं बन जाता तब तक हम लोग इसी तरीके से लगातार चरणबद्ध आंदोलन करेंगे उन्होंने कहा कि नदौरा गांव में पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर पर्याप्त जमीन है।

राज्यपाल के नाम से रजिस्ट्री भी करनी थी लेकिन मुखिया के द्वारा मनवाने किया गया और अधिकारियों के मिली भगत से महमदपुर गांव में पंचायत सरकार भवन बनाने की अंदर-अंदर तैयारी चल रही है।

उन्होंने कहा कि जब तक नजर गांव में पंचायत सरकार भवन नहीं बन जाता तब तक हम लोग लगातार चरणबद्ध आंदोलन करेंगे।

इस मौके पर मंटू कुशवाहा विनय कुमार दरोगा अशोक रविदास अभिषेक कुमार मुन्ना कुशवाहा संजीत चंद्रवंशी समेत दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Check Also
Close