[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
Crime Newsजमुईबिहारराज्य

सनकी पति ने किया पत्नी ओर दुधमुंही बच्ची की गला दबाकर हत्या 

सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

 कलियुग का सनकी पति ने अपनी पत्नी और चार माह की दुधमुंही बच्ची को गले मे दुपट्टा लगाकर मार डाला । घटना शुक्रवार को सोनो थाना क्षेत्र के बलथर पंचायत अंतर्गत पैनवाजन गाँव की हैं ।

घटना की सुचना पाकर मौके पर पहुंची सोनो पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया ओर आगे की प्रक्रिया कर रही है ।

इस मामले में मृतिका के पिता बेलंबा पंचायत अंतर्गत कोड़ाडीह गाँव निवासी मो0 हलीम मियां के द्वारा अपनी पुत्री की हत्या का आरोप लगाते हुए सोनो थाना में एक आवेदन दी गई है ।

आवेदन मे कहा गया है कि अपनी पुत्री की शादी पैनवाजन गाँव निवासी असरा मियां का पुत्र ओलाम उर्फ सौनु के साथ यथा शक्ति दान देकर किया ।

शादी के बाद ससुराल वालों द्वारा मोटर साइकिल खरिदने के लिए एक लाख रुपये नगद की मांग करने लगे । उनकी मांगों को पुरा नहीं करने के कारण ससुराल वालों द्वारा अपनी पुत्री ओर चार माह की दुधमुहीं बच्ची की गले मे दुपट्टा लगाकर जान से मार डाला ।

इधर पत्नी ओर दुधमुहीं बच्ची की हत्या के बाद पति ओलाम ने तेज धारदार हथियार से खुद के गले में हमला कर आत्म हत्या करने का प्रयास किया , जिसे सोनो पुलिस ने हिरासत में लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया ।

Check Also
Close