[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
जमुईबिहारराज्य

दधिचि देहदान समिति के द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

 दधिचि देहदान समिति नामक प्रसिद्ध संस्था की ओर से शनिवार को जागरूकता अभियान चलाया गया । जिसमें देहदान समिति के जिला अध्यक्ष प्रदीप केसरी ने धर्म से ऊपर उठकर मानव सेवा को प्राथमिकता देने के लिए लोगों से अपील किया ।

मौके पर उपस्थित लोगों को डॉक्टर जानिष ने कहा कि अंधापन एक अभिशाप है इसीलिए नेत्रदान सभी को करना चाहिए । क्योंकि एक आंख से 8 से 10 मरीज को फायदा हो सकता है ।

समिति के जिला महासचिव दिलीप साहू ने कहा कि देहदान करने से मेडिकल के छात्रों को पढ़ाई करने में सुविधा होगी ओर तभी वे एक परिपक्व डॉक्टर बन सकेंगे ।

संरक्षक चंद्रदेव सिंह ने सभी लोगों को नेत्रदान करने का आवाहन किया । प्रोफेसर बलवंत सिंह ने बताया कि देहदान की परंपरा युगों युगों से चली आ रही है जिसका उपयोग सभी लोगों को करना चाहिए ।

डॉक्टर अमर मोदी , शिव शंकर साहू , पंकज सिंह तथा मोहम्मद निसार ने कहा कि इस मुहिम में हम सभी जुड़कर समाज को लाभान्वित करेंगे । जिला परिषद सदस्य अनिल साहू ने कहा कि इस संस्था से प्रत्येक मानव जाति को जुड़ना चाहिए ।

पूर्व मुखिया मनोज गुप्ता ने कहा कि इस मुहिम को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है । मौके पर कन्हैया जी राजेश सिन्हा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

Check Also
Close