[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
जमुईबिहारराज्य

47 वर्षिय सुधीर साह की हाट अटैक से मौत, सात दिन पुर्व हुई उसकी माता का निधन

सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

बटिया थाना क्षेत्र के आदर्श ग्राम पंचायत राज दहियारी स्थित भेड़िया गाँव में सोमवार की अहले सुबह स्व: लीलो साह का 47 वर्षिय पुत्र सुधीर साह का अचानक हाट अटैक से मौत हो गई है ।

उसकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है । परिजनों के विलाप को सुन अन्य लोगों की आंखों में आंसू छलक पड़े ।

सबसे दुखद बात यह है कि सात दिन पुर्व हुई उसकी माता उगनी देवी की निधन का अभी श्राध कार्यक्रम भी संपन्न नहीं हो पाया कि तभी अचानक सुधीर साह की अचानक हाट अटैक से मौत हो गई है ।

सुधीर साह की पत्नी चुन्नी देवी , पुत्र धर्मेन्द्र कुमार एवं पुत्री रुबी देवी, अंजना देवी तथा काजल देवी की रो रोकर बुरा हाल हो गया है ।

मृतक सुधीर साह का भाई सुरेंद्र साह एवं कई अन्य लोगों ने बताया कि सुधीर साह के साथ बैठकर माँ की श्राद्ध कर्म को लेकर विचार विमर्श कर रहे थे।

तभी अचानक सुधीर साह की पेट में तेज दर्द उठा जिसे हमलोग कुछ समझ पाते ओर डॉक्टर के पास ले जाने की तैयारी कर रहे थे।

लेकिन कुछ ही मिनट में उसने दम तोड़ दिया । इस घटना से गाँव के समस्त ग्रामीण मर्माहत हें । ज्ञात हो कि सुधीर साह निहायत गरीब ओर घर का एकमात्र कमाऊ वयक्ति था , उसकी मौत के बाद बाल बच्चों का पेट भरने की नौबत आ गई है ।

Check Also
Close