[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पताही वाहन जाँच में छः वाहनों से 6000 का काटा गया चालानविधानसभा में 3.47 लाख करोड़ का बजट पेश, सस्ते मकान और 5 नए एक्सप्रेस-वे देगी बिहार सरकारबैरगनिया में संपूर्णता अभियान 2.0 की शुरुआतआर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोग
बिहारराज्यरोहतास

रोहतास: आन बान व शान के साथ फहराया गया तिरंगा

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास): दावथ प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह, प्रखंड मुख्यालय पर प्रमुख सविता देवी ने झंडा तोलन किया।

मौके पर अंचलाधिकारी सौरभ कुमार, बीडियो कुमार अश्विनी,बीपीआरओ काशीनाथ सिंह उपस्थित थे।

थाना परिसर में झंडातोलन थाना अध्यक्ष कृपालु जी ने किया , मौके पर एस आई नितेश कुमार, राधा कृष्ण राय, वाल्मीकि प्रसाद, अलका कुमारी उपस्थित रहे।

वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर झंडा तोलन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी राणा प्रताप ने किया।

बीआरसी पर झंडातोलन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आनंद किशोर सिंह ने किया मौके पर बीपीएम अमन कुमार ,लेखापाल रवि रंजन उपस्थित थे।

नगर पंचायत कोआथ में झण्डातोलन चेयर मैन धर्मेंद्र चौधरी ने किया। मौके पर ईओ सीमा कुमारी, शालिनी कुमारी,दिलीप कुमार उपस्थित थे।

वहीं डेढ़ गांव पंचायत के पैक्स गोदाम पर पैक्स अध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह ने झंडा तोलन किया।

सीडीपीओ ऑफिस पर झंडा तोलन किया गया मौके पर महिला पर्यवेक्षिका मालती कुमारी, दीपक कुमार उपस्थित रहे। विद्युत कार्यालय पर झंडातोलन जेई अर्जुन कुमार ने किया।

प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय दावत में झंडा तोलन प्राचार्य कौशलेस कुमार , मध्य विद्यालय योगिनी में झंडा तोलन प्रधानाध्यापक अनिल कुमार राय ने, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सेमरी में झंडा तोलन प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार ने वही जेपी के इंटर कॉलेज बभनौल में झंडा तोलन विद्यालय के सचिव डॉ प्रकाश चतुर्वेदी ने किया ।

उन्होंने ने शहीदों की कुर्बानी पर चर्चा करते हुए कहा कि जब हमारा देश गुलामी के जंजीरों से जकड़ा हुआ था ।

हम दूसरे देश के अधीन थे तब वीर सपूतों ने अपनी जान को कुर्बानी देकर भारत माता को आजादी दिलाई तब से हम प्रतिवर्ष, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस एवं 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं।

हम सब मिलकर उन वीर सपूतों को आज के दिन याद करें और धर्म तो अलग-अलग है ही परंतु हर धर्म से बड़ा राष्ट्रधर्म है हम सब मिलकर राष्ट्र धर्म का पालन करें।

मौके मौके पर परीक्षा नियंत्रक चारों धाम मिश्रा , विक्की चौबे उमेश पाठक, मिथिलेश चौधरी राजकिशोर केसरी, सहित छात्र छात्रा,जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Check Also
Close