[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
जमुईदेशबिहारराज्य

जमुई, झाझा के सोहजाना स्तिथ अति प्राचीन मां काली मंडप के पुनर्निर्माण हेतू सभी ग्रामीणों ने किया भूमिपूजन। भव्य होगा, बनेगा मां काली का मंदिर

जमुई जिला ब्यूरो बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

आज दिनांक 17/08/2024 को सोहजना झाझा में अति प्राचीन काली मण्डप का पुनर्निर्माण हेतु भूमिपूजन किया गया। जिसमें सोहजना मां काली मण्डप क्षेत्र के सभी ग्रामीणों ने भाग लिया।

पूजन के बाद ग्रामीणों ने बताया कि यह काली मण्डप काफी पुराना है इसके लिए श्री भौतु झा पुरानी बाजार निवासी ने अपनी जमीन देकर सोहजना में यह मण्डप स्थापित किया था।

तबसे ही यह ग्रामीणों के आस्था का केंद्र है।कहते है जो भी भक्त सच्चे दिल से माता के दरबार में मन्नत मांगता है माता उसकी इच्छा अवश्य पूरी करती है।

पहले यह मण्डप मिट्टी का बना हुआ था कालांतर में इसे पक्का निर्माण कराया गया था पर समय के साथ यह भी जीर्ण शीर्ण हो गया।

पुनः ग्रामीणों ने एक बैठक कर इसे पुनः निर्माण करने का संकल्प लिया और आज उसका भूमि पूजन हो गया। इस मण्डप के निर्माण में ग्रामीणों में बहुत उत्साह है और लोग बढ़ चढ़ कर अपना आर्थिक सहयोग कर रहे हैं।

इस अवसर पर मण्डप के भगत साधु यादव, पुजारी मुन्ना झा एवं राहुल झा भूमि पूजन दुर्गा मंदिर के पुजारी रामानंद जी ने किया। और बहुत से ग्रामीण इस पूजन कार्य के साक्षी बने।मण्डप निर्माण का कार्य दीपक कुमार मंडल बेनिबाक को सौंपा गया है।

Check Also
Close