[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

शादी समारोह में मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस, दो लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाईशिवांगी-अनंत सिंह के विवाह समारोह में शामिल हुए पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद, नवदंपती को दी शुभकामनाएंसोनो से 80 वर्षीय बुजुर्ग लापता, परिजन परेशान; पुलिस ने आम लोगों से मांगी मददबाबा झुमराज धाम पहुंचे पूर्व मंत्री सुमित सिंह, कार्तिक महोत्सव की भव्यता देख कमेटी को दी बधाईशादी-विवाह समारोह में कुंडवाचैनपुर पुलिस की निगरानी, असामाजिक तत्वों को दी सख्त चेतावनीकुंडवाचैनपुर में देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तारबाबा झुमराज धाम में कार्तिक महोत्सव का भव्य आयोजन, रामकथा और शिव विवाह की झांकी देखने उमड़े हजारों श्रद्धालुहत्या के प्रयास के मामले में जितना पुलिस ने दो नामजद अभियुक्तों को किया गिरफ्तारजितना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 207 लीटर नेपाली कस्तूरी शराब के साथ तीन गिरफ्तारगंगा स्नान से पहले बागमती नदी पर सुरक्षा व्यवस्था की मांग, दोनों किनारों पर बैरिकेडिंग जरूरी
देशबिहारराज्यरोहतास

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास) प्रखंड क्षेत्र के सरकारी और निजी स्कूलों में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया।

स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। वहीं छात्रों ने शिक्षक दिवस पर स्वयं शिक्षक बनकर कक्षाओं की जिम्मेदारी संभाली।

छात्र-छात्राओं ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद कर उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। वहीं इस मौके पर छात्रों ने अपने गुरुजनों का आशीर्वाद लिया।

जे पी के इंटर कॉलेज बभनौल मे शिक्षक दिवस पर प्राचार्य डॉ प्रकाश चतुर्वेदी ने छात्रों को पूर्व राष्ट्रपति शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वही परीक्षा नियंत्रक चारों धाम मिश्रा ने छात्रों को शिक्षक दिवस की महत्ता बताई।

हृदया हेरिटेज स्कूल कैलानी में भी शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। यहा कार्यक्रम में स्कूल निदेशक कुमार पाण्डेय प्रधानाचार्य अभिनव पाण्डेय मौजूद रहे।

वहीं मध्य विद्यालय योगिनी में प्रधानाध्यापक अनिल कुमार राय ने शिक्षक दिवस पर बच्चों को शिक्षा का महत्व बताया गया। मध्य विद्यालय सेमरी मे प्रधानाचार्य अखिलेश राम ने शिक्षकों को सम्मानित किया।

वही बीआरसी में प्रखंड शिक्षा अधिकारी आनंद किशोर सिंह को कर्मियों ने पेन ,डायरी और बुके देकर सम्मानित किया। मौके पर संदीप कुमार ,अरुण कुमार, विनोद कुमार बिनोद कुमार, मनीष कुमार उपस्थित थे।

Check Also
Close