[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पताही वाहन जाँच में छः वाहनों से 6000 का काटा गया चालानविधानसभा में 3.47 लाख करोड़ का बजट पेश, सस्ते मकान और 5 नए एक्सप्रेस-वे देगी बिहार सरकारबैरगनिया में संपूर्णता अभियान 2.0 की शुरुआतआर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोग
बिहारराज्यरोहतास

देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की हुई पूजा अर्चना

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

 दावथ (रोहतास)मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र में देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा धूमधाम से की गई। कई जगह पर विधिवत मूर्ति रख तथा पंडाल का निर्माण कर उनका पूजा अर्चना किया गया।

जबकि लौह उपकरण इलेक्ट्रॉनिक दुकान, वाहन एजेंसियो, वाहन चालकों समेत लोहे के उपकरण का उपयोग करने वाले दुकानदारों ने बड़ी संख्या में अपनी दुकानों पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा की। वही बिजली ग्रेड दावथ में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा रखकर कर्मचारी एवं जेई ने पूजा अर्चना किया।
कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां देर रात तक लोग झूमते गाते रहे। विश्वकर्मा पूजा को ले सुबह से ही लोगों में उत्साह व्याप्त था। लौह उपकरण की दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।

दुकानों के बाहर बंदनवार लगाए गए थे। पूरे दिन ध्वनि विस्तारक यंत्रों से भगवान विश्वकर्मा की महिमा के गीत बजते रहे। जिससे माहौल भक्तिमय बना रहा। बता देते भगवान विश्वकर्मा ब्रह्मांड के पहले शिल्पी थे। इसीलिए उन्हें देव शिल्पी का दर्जा प्राप्त है।

Check Also
Close