[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

बच्चों को ऊपरी आहार खिलाकर आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनाया गया अन्नप्राशन दिवस

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत प्रखंड के सोलह पंचायत में संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों में अन्नप्राशन दिवस का आयोजन किया गुरूवार को किया गया।

इसमें छह माह पूर्ण कर चुके सभी बच्चों को खीर खिलाकर उनके ऊपरी आहार की शुरुआत की गयी। इस दौरान केंद्रों पर उपस्थित सभी परिजनों को बेहतर पोषण की जानकारी दी गई।

वहीं सीडीपीओ कुमारी पुष्पा ने बताया कि महिलाओं और बच्चों को सही पोषण की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा राष्ट्रीय पोषण अभियान चलाया जा रहा है।

पोषण अभियान के अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर छह माह पूर्ण कर चुके बच्चों को खीर खिलाते हुए उनके ऊपरी आहार की शुरुआत की गयी है।

इस दौरान शिशु के सभी परिजनों को भी सेविकाओं के द्वारा पोषण के प्रति जागरूक किया गया है।जो महिलाओं और शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए एक अच्छी पहल है।

अन्नप्राशन दिवस पर आंगनवाड़ी सेविकाओं द्वारा 6 माह से 2 वर्ष तक के बच्चों की माताओं को बुलाकर बच्चों के लिए 6 माह के बाद ऊपरी आहार की जरूरत के विषय में जानकारी दी गयी।

शिशुओं को अतिरिक्त आहार के मिलने से उनके शरीर में तंदुरुस्ती आने के साथ ही उनके मष्तिष्क विकास में भी वृद्धि होती है।

मौके पर साफ़-सफाई एवं स्वच्छता पर भी जोर दिया गया। हाथ धोने की सही विधि का प्रदर्शन कर लोगों का सफाई के प्रति अवरनेस किया गया।

मौके पर एलएस मोनिका मुन्नी,किरण पाल ,शीला कुमारी ,सेविका पूनम देवी, किरण कुमारी ,मेनका देवी, बबिता कुमारी ,ममता देवी, प्रेमशिला कुमारी सहित अन्य सेविका और सहायिका मौजूद रहीं।

Check Also
Close