[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
जमुईबिहारराज्य

बरमसिया पुल निर्माण के लिए चरण बद्ध आंदोलन का एलान, बिडियो को सौंपा ज्ञापन

सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

 बरमसिया पुल झाझा बुरी तरह से जर्जर स्थिति में रहने के कारण आज जन संघर्ष मोर्चा संयोजक सह बिहार किसान समिति के जिला अध्यक्ष विनोद यादव उर्फ फुटल कपार की अध्यक्षता में छतिग्रस्त पुल के समिप बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए संयुक्त रूप से लिखा एक ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी झाझा को सोंपा गया ।

सौंपे गये ज्ञापन मे कहा गया है कि बिते एक वर्ष पूर्व झाझा स्थित बरमसिया पुल जर्जर स्थिति में पड़ी हुई ।

छतिग्रस्त इस पुल के कारण कभी भी एक बड़ी घटना घटने की संभावना बनी हुई है । आगे लिखा गया है कि लोगों द्वारा कई बार आवाज उठाया गया परंतु शासन प्रशासन कुंभ करनी नींद में सोया हुआ है ।

लिहाजा 48 घंटे के अंदर प्रशासन द्वारा यदि इस छतिग्रस्त पुल का निर्माण के लिए कोई ठोस पहल नहीं किया गया तो इस कुंभ करनी निंद को जगाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा ।

जिसमें आगामी 22 सितंबर 2024 को बरमसिया पुल के निकट गणेश जी मंदिर के प्रांगण में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन 25 सितंबर 2024 को लापरवाह पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों का पुतला दहन किया जाएगा ।

इसके बाद भी यदि कोई ठोस पहल नहीं किया गया तो मजबूरन विवश होकर 30 सितंबर 2024 को बरमसिया पुल झाझा मुख्य मार्ग को जाम किया जाएगा , जिसका जवाब देही शासन प्रशासन की होगी ।

मौके पर मानव सेवा संघ के अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता , समाजसेवी सूर्य वत्स , जाप नेता संतोष कुशवाहा के अलावा मुकेश दास , विनोद दास , अरविंद दास , दीपक यादव , सुशांत सत्यार्थी , श्याम सुंदर गुप्ता , शंकर यादव , दिनेश शाह , अरुण यादव एवं सोनू यादव सहित दर्जनों सर्वदलीय लोग शामिल थे ।

Check Also
Close