[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

नरसिंह मन्दिर के संस्थापक सह विधिक संघ के महासचिव अमित कुमार एवं उनकी धर्म पत्नी रचना शर्मा ने 500 छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजा सामग्रियां।खरना के साथ शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला महाव्रत, छठी मइया के गीतों से गूंजा दावथनोखा में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया छठ महापर्व का खरनाछठ महापर्व को लेकर नोखा बाजार में उमड़ी भीड़, फलहारी दुकानों पर बढ़ी रौनकशेखपुरा जिला में-भास्कर महोत्सव का भव्य आगाज, एमएलसी ललन प्रसाद और डीएम शेखर आनंद ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभदिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

पचरूखी विद्यालय में दिखा कोबरा, मची अफरातफरी, किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

बेतिया मैनाटांड संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पचरुखी में उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया ।जब एक कोबरा सांप विद्यालय परिसर में घुस गया था ।

कोबरा को देख छात्र-छात्राओं में भय का माहौल हो गया गया। हालांकि शिक्षकों ने उस कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। प्रधानाध्यापक राजेश प्रसाद तथा शिक्षक संदीप कुमार ने बताया कि शुक्रवार विद्यालय में परीक्षा का काम चल रहा था।

इसी दौरान एक कोबरा सांप विद्यालय में घुस गया और चौथे वर्ग कक्ष की ओर जाने लगा। छात्र छात्राओं ने जब सांप को देखा तो वे हो हल्ला करने लगे। तब शिक्षकों ने सूझबूझ का परिचय देते हुये कोबरा सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर बोरे में रखा।

रेस्क्यू किये गये कोबरा को नदी के तरफ ले जाकर छोड़ दिया गया। उसके बाद सबों ने राहत की सांस ली। शिक्षकों ने बताया कि पूर्व में भी आधा दर्जन से ज्यादा सांपों का रेस्क्यू कर नदी में फेंका जा चुका है।

विद्यालय के फर्श भी टूटे पड़े हैं। जिसके कारण विद्यालय के अंदर घुसने वाले सांपों को देखना मुश्किल होता है। फिर भी विद्यालय प्रबंधन छात्रों के सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

Check Also
Close