[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पताही वाहन जाँच में छः वाहनों से 6000 का काटा गया चालानविधानसभा में 3.47 लाख करोड़ का बजट पेश, सस्ते मकान और 5 नए एक्सप्रेस-वे देगी बिहार सरकारबैरगनिया में संपूर्णता अभियान 2.0 की शुरुआतआर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोग
बिहारराज्यरोहतास

सहकारिता को समाप्त करने की सरकार कर रही है कोशिश: सांसद सुधाकर सिंह

 डेढ़गांव में पैक्स गोदाम परिसर में आमसभा का हुआ आयोजन

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ ( रोहतास )प्रखंड क्षेत्र के डेढगांव ग्राम के पैक्स गोदाम परिसर में शनिवार को वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया।

जिसका उद्घाटन बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने किया। सासंद ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस देश में सहकारिता को समाप्त करने की कोशिश किया जा रहा है।

वर्तमान सरकार पुंजिपतीयों को आश्रय देने का काम कर रही है। बिहार सरकार और केंद्र सरकार को वास्तविक किसानों से कोई लेना-देना नहीं है। इस देश में दो तरीके का कानून बनाया गया है।

अमीर लोगों के लिए अलग और गरीब किसानों के लिए अलग। आप किसानों से आग्रह किया कि आप मंथन किजिए। दुसरे जगहों पर दुध उत्पादन से किसानों की अच्छी आमदनी हो रही है।

लेकिन बिहार में धान गेहूं में किसानों कोई आमदनी नहीं हो रहा है। यह चिंतनीय है। वहीं सुनील कुमार द्वारा बिक्रमगंज में आरा रांची ट्रेन के ठहराव को लेकर मांग किया गया।

जिसको लेकर सांसद ने संबंधित मंत्री व संसंद मुद्दा उठाने की बात कही। हर खेत बिजली की तार पोल लगाने की मांग किसानों ने किया। जिसे सांसद गम्भीरता से लिया। वही आरंभ विद्यालय के छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

इस मौके पर, जिला सहकारिता पदाधिकारी नयन प्रकाश, सासाराम कोऑपरेटिव के उपाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, दावथ बीसीओ अखिलेश कुमार, समाज सेवी सह वरिष्ट नेता अरुण कुमार सिंह ,अभिषेक पटेल,

पूर्व पैक्सअध्यक्ष विक्की चौबे, शिव मूर्ति सिंह, भरत सिंह, मोहम्मद सलीम, छबीला पासवान ,अनिल यादव ,पारस भारती ,सत्येंद्र भारती ,वीरेंद्र भारती ,सुनील शाह, कृष्ण कुमार बाबूधनजी, दुर्गावती देवी, धर्मराज भारती, सतनारायण मिश्रा, नेताजी पाठक, रामराज मिश्रा ,जितेंद्र यादव, अजय यादव, संजय यादव,उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन युवराज प्रताप सिंह ने किया, जबकि अध्यक्षता भरत सिंह ने किया, कार्यक्रम संयोजक डेढ़गांव पैक्स अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह थे।

Check Also
Close