[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

सौहार्द वह शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा मनाने का लिया गया निर्णय

बेतिया मैनाटांड संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: मैनाटाड़ थाना परिसर में थाना क्षेत्र के सभी गणमान्य नागरिक , सामाजिक ,व पूजा समिति तथा जनप्रतिनिधियों के बीच दशहरा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की गई ।

मौके पर थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा सामाजिक समरसता और भाईचारगी माहौल का पर्व. है। ऐसे में आप सभी लोग दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में मनाये।

थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी पूजा समिति के अध्यक्ष और सचिव को अपना अपना आवेदन पत्र लिखकर लाइसेंस लेना अति आवश्यक है । पंडाल में डीजे बजाने पर पूरा प्रतिबंध रहेगा । प्रशासन के साथ नहीं चलने वाले समितियों के ऊपर कानूनी कार्यवाही तय है ।

वही शांति समिति में बैठे सभी सदस्यों से अनुरोध किया गया कि दशहरा पर्व में शांति सौहार्द बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं ।

इस संदर्भ में गड़बड़ी फैलाने वाले ब्यक्तियों के नाम थाना के मोबाइल नम्बर पर फोन कर सूचना दें । फोन करने वाले ब्यक्ति का नाम गुप्त रखा जायेगा ।

मौके पर उप प्रमुख खुर्शीद आलम, वीरेंद्र प्रसाद, अनुप कुमार, अशेसर यादव, मुखिया महमद नेजामुददीन, मनोज प्रसाद, संजय गुप्ता, उप मुखिया धनंजय कुमार , सरपंच दीपक पटेल, सुभाष प्रसाद,अप्पु राम, सरपंच अनिल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहें।

Check Also
Close