[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

मोतिहारी: VWDCS से संबंधित विधिक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजनबिहार प्रदेश सचिव जेडीयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के नेता संजय चंद्रवंशी उर्फ भोला जी के जन्मदिन पर बाधाओं के लगा होड़..मोतिहारी के गांधी ऑडिटोरियम के कैंपस में शुरू हुआ 18 अप्रैल तक के लिए रक्षा उपकरणों का मॉडल प्रदर्शनीफिर एक बेटी को रेप कर मार दिया गया: रामबली सिंह यादव, पूर्व विधायक घोसीअरवल सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा का कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु व्यापक तैयारीभारत रत्न डॉ॰ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह का भव्य आयोजनजन सुराज के अरवल कर्पूरी मंच प्रभारी बने वीरेंद्र चंद्रवंशीगिद्धौर के अपराजिता आवासीय विद्यालय के युवा स्मार्ट निर्देशक आशीष सिन्हा एवं स्कूल टीम के साथ बच्चों ने मनाई अंबेडकर जयंतीइस लेखपाल पर तत्काल कार्रवाई करें डीएम, एसडीएम और तहसीलदार साहबतत्कालीन बलुआ इंस्पेक्टर अतुल कुमार निर्दोषों को फंसाया, जेल भेजा और घोषित कराया 50 हजार का इनाम
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

दिनोंदिन बढ़ती जा रही है बापू की प्रासंगिकता

बेतिया मैनाटांड अक्षय कुमार आनंद ही दीजिए 

मैनाटांड़: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य व अहिंसा के सिद्धांत आज और भी प्रसांगिक हो गये हैं। साथ ही उनकी कृति और महानता दिनों दिन बढ़ती जा रही है। इसीलिए देश और दुनिया आज भी बापू के कायल हैं।

उक्त बातें विधायक वीरेंद्र गुप्ता के है।वे प्रखंड के सबेया के एक विद्यालय में में आयोजित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के 155 वीं गांधी जयंती के मौके पर बोल रहे हैं।

उधर प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में भी गांधी जयंती मनायी गयी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके बतायें गये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।

सरदार मंगल सिंह प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार ने कहा कि बापू के सदाचारी व्यक्तित्व के कारण ही उन्हें राष्ट्रपिता की उपाधि से विभूषित किया गया था। बापू के सद विचारों का अनुकरण ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

महात्मा गांधी ने भारत के स्वाभिमान और अखंडता खातिर अपने आप को समर्पित कर दिया। महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलने से भारत देश का विकास संभव है।

वहीं बापू ने गांव गांव में लघु एवं कुटीर उद्योग का जाल बिछाया था। मौके पर राष्ट्रपिता के सम्मान में भजन भी गाये गये।

मौके पर शिक्षक राजेश प्रसाद यादव, मोतीचंद, रामबाबू,नितीश्वरनाथ तिवारी, ललन राम ,सोहराब अंसारी, अमित कुमार सहित शिक्षक ,शिक्षिका में और छात्रायें मौजूद रहीं।

Check Also
Close