[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

दुर्गा पूजा को ले मैनाटाड़ में निकाला गया फ्लैग मार्च 

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: दुर्गापूजा को सौहार्द पूर्ण और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड में है। सीमावर्ती क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाल कर लोगों को शांति का पैगाम दिया गया।

मैनाटाड़ थाना क्षेत्र के रमपुरवा ,मैनाटाड़, पदमौल ,पुरैनिया, बस्ठा ,पिपरा, चिउटाहा, धोबनी आदि गांवों में फ्लैग मार्च निकाल कर लोगों से शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में नवरात्रि को मनाने की अपील की गयी। फ्लैग मार्च में सीओ आशीष आनंद,मैनाटाड़ थानाध्यक्ष मंटू कुमार के नेतृत्व में निकाला गया।

फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से दुर्गापूजा के मौके पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, सरकार के निर्देशों का पालन करने, अफवाहों से बचने, संदिग्धों के बारे में पुलिस को सूचना देने, डीजे नहीं बजाने समेत सरकार के दिशा-निर्देश को मानने की अपील की गयी। पूजा समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया गया।

थानाध्यक्ष ने कहा कि दुर्गापूजा को लेकर असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर पुलिस की पैनी निगाह है। पुलिस चिन्हित जगहों पर ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।

पूजा के दौरान क्षेत्र में जिला से भी पुलिस बल के साथ साथ दंडाधिकारी की तैनाती की जायेगी। मौके पर पुलिस और एस‌एसबी के अधिकारी व जवान शामिल रहें।

Check Also
Close