[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
टॉप न्यूज़पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

पैक्स चुनाव को ले सरगर्मी तेज, तैयारियां भी शुरू

बेतिया मैनाटांड संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: अगामी महीनों में संभावित पैक्स चुनाव को लेकर प्रखंड प्रशासन के द्वारा तैयारी शुरू कर दी गयी है। प्रखंड कार्यालय में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन के चस्पा के साथ ही गांवों के गलियारों में पैक्स चुनाव को हलचल तेज हो गयी है।

विगत नौ अक्टूबर को प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ दीपक राम के नेतृत्व में वोटर लिस्ट का प्रारूप प्रकाशन करने के बाद वोटर लिस्ट लेने और अपना नाम देखने के लिए वोटरों की भीड़ लग रही है।

बीडीओ के निर्देश पर बीपीआर‌ओ गोविंद कुमार को दावा आपत्ति लेने के लिए नोडल पदाधिकारी बनाया गया है।साथ ही कर्मियों की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है। बीडीओ ने बताया कि दावा और आपत्ति लेने का काम 22 अक्टूबर तक होगा।

दावा आपत्ति का निराकरण के उपरांत 25 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा। बीडीओ ने बताया कि मैनाटाड़ में पंद्रह पैक्सों के अध्यक्ष व सदस्य का चुनाव होना है।

पैक्स चुनाव में पुराने अध्यक्षों एवं सदस्यों के अलावे नए प्रत्याशी भी अपनी उम्मीदवारी को लेकर गांव के गलियारों में वोटरों से संपर्क कर रहे हैं। वहीं वोटर लिस्ट में जुटे नये वोटर निर्णायक साबित होंगे। चुनाव को ले वोटरों की आवाभगत भी शुरू हो गयी है।

Check Also
Close