[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पताही वाहन जाँच में छः वाहनों से 6000 का काटा गया चालानविधानसभा में 3.47 लाख करोड़ का बजट पेश, सस्ते मकान और 5 नए एक्सप्रेस-वे देगी बिहार सरकारबैरगनिया में संपूर्णता अभियान 2.0 की शुरुआतआर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोग
बिहारराज्यरोहतास

सूर्य को अ‌र्घ्य अर्पित करने के साथ ही संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ

रोहतास नोखा संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट

नोखा लोक आस्था का महापर्व छठ शुक्रवार को उदयीमान सूर्य को अ‌र्घ्य अर्पित करने के साथ ही संपन्न हो गया। छठ पर्व के अंतिम दिन छठवर्तियों ने घाट पहुंच कर उदयीमान सूर्य को अ‌र्घ्य अर्पित किया।

इसके बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सुबह तीन बजे से छठवर्तियों की भीड़ उमड़ने लगी। तालाब में खड़े होकर छठ व्रतियों ने भगवान भाष्कर के उदय होने का इंतजार किया।

प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में भी विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इसके बाद छठवर्ती घाट पहुंच कर उदयमान सूर्य को अ‌र्घ्य अर्पित कर भगवान भाष्कर की पूजा अर्चना की।घाटों को सजाया गया था जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे थे।

साथी छठ पूजा समिति के द्वारा छठ व्रततीयों को साथ आए अतिथियों एवं बच्चों को खाने पीने रहने एवं दूध की विशेष व्यवस्था की गई थी। छठ पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन और स्थानीय प्रशासन का योगदान सराहनीय रहा।

Check Also
Close