[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
बिहारराज्यरोहतास

अन्तिम दिन पैक्स अध्यक्ष एवं सदस्य पद के लिए दावथ मे 51 अभ्यर्थियों ने किया नामांकन पर्चा दाखिल

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास): पैक्स निर्वाचन 2024 के लिए स्थानीय प्रखण्ड कार्यालय मे 17 नवम्बर से चल रहे पैक्स अध्यक्ष एवं सदस्य पद के लिए नामांकन के अन्तिम दिन मंगलवार को 51 लोगो ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।

अध्यक्ष पद के लिए दावथ से कंचन देवी, उसरी से ज्योति प्रकाश, तथा इटवा से प्रदीप कुमार सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ कुमार अश्विनी ने बताया कि अन्तिम दिन होने से काफी भीड की स्थिति बनी रही।

समयानुसार नामांकन की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई जो कि शाम 3बजे तक चला।आगे बताया कि कुल 51 अभ्यर्थियों ने नामांकन कराया जिसमे 11 अध्यक्ष पद के लिए तथा 40 सदस्य पद के लिए नामांकन कराया।

वहीं बताया कि नामांकन पत्र की संवीक्षा 20 और 21 नवम्बर को, नाम वापसी 23 नवम्बर को प्रखण्ड कार्यालय मे किया जायेगा।

वहीं 23 नवम्बर के ही प्रतीक चिन्ह का आवंटन किया जायेगा।मौके पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी काशीनाथ सिंह,निक्की कुमारी, रवि भूषण ओझा उपस्थित थे।

Check Also
Close