[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
बिहारराज्यरोहतास

रामचरितमानस सुंदरकांड के संगीतमय पाठ का किया गया भव्य आयोजन

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास)। श्री राम मानस मंडली, द्वारा रामचरितमानस सुंदरकांड के संगीतमय पाठ का भव्य आयोजन जे पी के इंटर कॉलेज बभनौल के प्रांगण मे किया गया। जिसमें मानस मंडली के सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी श्रद्धालु शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत राम दरबार एवं हनुमंत लाल की तस्वीर के समक्ष अखंड दीप प्रज्वलित कर मानस मंडली जनार्दन तिवारी एवं चारों धाम मिश्रा द्वारा संगीतमय पाठ की शुरुआत वंदना स्तुति के साथ की गई।

वाद्य यंत्रों के साथ मधुर ध्वनि में राम चरित्र मानस के संगीतमय पाठ का पुनरावृति करतल ध्वनि के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालु द्वारा किया गया। जिससे आसपास के क्षेत्रों में वातावरण पूरी तरह भक्ति मय रहा।

कार्यक्रम के अंत में मानस मंडल को जे पी के इंटर कॉलेज के सचिव एवं पूर्व पैक्स अध्यक्ष बिक्की चौबे ने फूल माला तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। आरती वंदना आरती के पश्चात पाठ का समापन हुआ। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धा के साथ सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद व महाप्रसाद का वितरण किया गया।

मौक पर भोजपुरी गायक लालू बाबू शर्मा,उमेश पाठक, डॉ विकास चौबे,अमित पाण्डेय , दिनेश जी, सीमांत यादव,रिंकू सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

Check Also
Close