[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बैरगनिया में संपूर्णता अभियान 2.0 की शुरुआतआर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शन
बिहारराज्यरोहतास

डेढ़गांव निवासी आर्मी हवलदार पिंटू यादव पानीपत में शहीद

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास)दावथ थाना क्षेत्र के डेढ़गांव निवासी किसान स्वर्गीय नरसिंह सिंह के बड़े पुत्र आर्मी हवलदार पिंटू यादव पानीपत में शहीद हो गए। जिसकी सूचना पाते ही समूचे गांव में शोक की लहर व्याप्त है।

शहीद हवलदार के करीबी अशोक सिंह ने बताया कि हवलदार पिंटू यादव आर्मी चंडीगढ़ में कार्यरत थे, वहीं उन्हें वर्तमान में एनसीसी कैंप पानीपत में ट्रेनिंग करा रहे थे ,जहां गैस पाइपलाइन में काम चल रहा था।

अचानक गैस पाइपलाइन के अंदर ग्राउंड में गैस का रिसाव होने की वजह से वही कार्य कर रहे हैं एक कर्मचारी को बचाने गए हवलदार पिंटू सिंह भी बेहोश हो गिर गए जिनकी मृत्यु हो गई।

वहीं उन्होंने आगे बताया कि 9 अगस्त 1986 को इनका जन्म हुआ था जो मैट्रिक पास करने के तुरंत बाद सेना की बहाली में 2004 में भर्ती हो गए थे ,इसकी सूचना पाकर पत्नी रंजू देवी एवं उनके दो पुत्रों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

वही आर्मी जवान की विधवा मां घटना की सूचना मिलते ही गश खाकर गिर पड़ी ।मृतक आर्मी हवलदार के छोटे भाई अरविंद कुमार सिंह भी आर्मी में अमृतसर में कार्यरत है।

मृतक हवलदार का डेड बॉडी शुक्रवार को उनके गांव लाने की बात बताई जा रही है शहिद की मौत की सूचना पाने के बाद शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक सिंह यादव अधिवक्ता परमानंद सिंह ,सत्येंद्र सिंह ,पूर्व फौजी धर्मेंद्र कुमार सिंह, निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह के साथ कई लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त किया है।

Check Also
Close