[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बैरगनिया में संपूर्णता अभियान 2.0 की शुरुआतआर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शन
बिहारराज्यरोहतास

दावथ प्रखण्ड के सात पंचायत स्थित 23 बुथो पर मतदान कल

13 हजार 7 सौ 84 मतदाता करेंगे 81 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

  •  सुबह 7 बजे शुरू होगा मतदान, प्रशासनिक तैयारी पुरी

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास) पैक्स निर्वाचन 2024 के चौथे चरण मे दावथ प्रखंड के 23 बुथो पर आज रविवार को होने वाले मतदान को लेकर कर्मी सहित पोलिंग पार्टी को मतपेटी, स्पेशल पैकेज जेनरल पैकेज सहित अन्य चुनाव सामग्री देकर बूथों के लिए रवाना किया गया।शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या मे पुलिस बल की तैनाती की गई है।

दावथ प्रखण्ड के सात पंचायतो मे अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य के पदो लिए चुनाव हो रहा है।मतदान केंद्रों पर कुल 13784 मतदाता मतदान में भाग लेंगे।जिसमे चुनावी दंगल में उतरे 81 प्रत्याशियों के भाग्य का निर्माता होंगे।

अनुमंडल पदाधिकारी अनिल बसाक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार संजय ने पदाधिकारियों,एवं कर्मियो के साथ चुनाव ब्रीफिंग किए।

मौके पर बीडीओ कुमार अश्विनी,अंचलाधिकारी,सौरभ कुमार, पीओ रवि भूषण ओझा, बीपीआरओ काशीनाथ सिंह, बीसीओ शंकर किशोर,एमो प्रदीप पटेल , थानाध्यक्ष कृपाल जी, पंकज किरण,उपस्थित रहे।

निर्वाची पदाधिकारी कुमार अश्विनी ने बताया कि चुनाव कार्य मे पी सी सी पी 07,1 सेक्टर पदाधिकारी, और 1 जोनल पदाधिकारी बनाये गये हैं, वहीं प्रत्येक बुथ पर पी वन, पी टु, पी थ्री, सहित पीठासीन पदाधिकारी चुनाव कराने के लिए प्रतिनियुक्त किये गए हैं।

वहीं प्रखंड मुख्यालय से सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों को कंपार्टमेंट मतपेटी का स्पेशल पैकट, रुट चार्ट, पार्टी लिस्ट एवम लॉग बुक के साथ बुथो पर भेजा गया।

Check Also
Close