[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
बिहारराज्यरोहतास

सम्राट अशोक अन्तरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए भूमि का हुआ चयन

रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

 करग़हर। (रोहतास): उदासी हरिचरण प्लस टू उच्च विद्यालय अररूआ, करगहर रोहतास के प्रांगण में सम्राट अशोक महान अन्तरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए क्षेत्रीय बुद्धिजीवी लोगों की बैठक सम्पन्न हुई।

जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी श्री सत्यनारायण सिंह कुशवाहा एवं संचालन धर्मेन्द्र सिंह कुशवाहा ने किया।

मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ.प्रो कन्हैया प्रसाद सिंह ने कहा कि सूदूर ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा क्रान्ति के लिए विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए महात्मा कामेश्वर सिंह की सोच बहुत ही उच्चस्तरीय है।

सम्राट अशोक महान के शिक्षा समानता, विश्वबंधुत्व के विचारों को जन जन तक पहुंचाने के लिए उनके नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना करने की सोच अत्यन्त ही उत्तम है।

फरवरी 2025 में भूमि पूजन व शिलान्यास के लिए अररूआ गांव में ही सर्व सम्मति से किया जाएगा। महात्मा कामेश्वर सिंह गुरूजी 12 एकड़ जमीन दान में देने की घोषणा किया।

इस बैठक में डॉ.विमल सिंह, एडवोकेड परमानन्द कुशवाहा,निर्भय सिंह,दीनानाथ सिंह,नथुनी सिंह, विपिन कुमार सिंह, जागरोपन कुशवाहा,आदि समाज बुद्धिजीवी लोग शामिल हुए।

Check Also
Close