[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

हड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसन
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

रसोई गैस उपयोग को ले छात्राओं को दी गयी जानकारी

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: प्रखंड मुख्यालय स्थित सरदार मंगल सिंह प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय प्लस टू में देव एचपी गैस के तत्वाधान में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम मे छात्राओं को रसोई गैस उपयोग के लिए विस्तृत जानकारी दी गयी।

मौके पर मौजूद गैस एजेंसी के प्रोपराइटर ज्ञान प्रकाश ने छात्र-छात्राओं को गैस उपयोग के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एलपीजी सिलेंडर हमेशा सीधा खड़ा रखे।

गैस चूल्हा सिलेंडर से कम से कम 6 इंच ऊपर किसी समतल स्थल पर रखें तथा खाना हमेशा खड़ा रहकर ही बनाएं, चूल्हे को ऐसी जगह रखें जहां बाहर से सीधी हवा ना लगे, रसोई में गैस सिलेंडर के अलावा किसी अन्य ज्वलनशील वस्तुओं का उपयोग न करें।

चूल्हा जलाते समय पहले माचिस की तीली जलाएं उसके बाद गैस ऑन करें, भोजन पकाते समय कोई और अन्य कार्य न करें बल्कि चूल्हे के पास मौजूद रहे।

हमेशा सूती वस्त्र पहन कर खाना बनाए तथा भोजन पकाते समय चूल्हे पर रखे बर्तन को पल्लू से नहीं हमेशा पक्कड़ से पकड़े आदि कई आवश्यक जानकारी दिये।

वही एजेंसी के प्रबंधक अंजय मिश्रा ने छात्र-छात्राओं से अनुरोध किया कि उक्त बातों की जानकारी अपने घर परिवार में दें, ताकि सुरक्षित गैस का उपयोग किया जा सके।

कार्यक्रम में अव्वल आई छात्रा रीता कुमारी, नंदनी कुमारी, साईका कुमारी तथा साईका प्रवीण को पुरस्कृत किया गया।

मौके पर प्रधानाध्यापक राकेश कुमार, राजेश प्रसाद यादव, प्रबंधक अरंजय द्विवेदी, रामबाबू कुमार, अमिताभ रंजन, चंदन कुमार, सूरज कुमार ,विकास कुमार श्रीवास्तव, अफजल अंसारी, सोहराब अंसारी आदि मौजूद रहे।

Check Also
Close