[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बैरगनिया में संपूर्णता अभियान 2.0 की शुरुआतआर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शन
बिहारराज्यरोहतास

धर्म के बिना सुख-शांति संभव नहींः जीयर स्वामी

रोहतास नोखा संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट 

नोखा (रोहतास): नोखा नगर परिषद अंतर्गत चल रहे 25 कुड़िया श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के पहले दिन जीयर स्वामी महाराज ने प्रवचन के दौरान धर्म की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि धर्म के अभाव में जीवन में सुख- शांति की कल्पना करना व्यर्थ है।

खुशहाल जीवन के लिए धर्म से जुड़ना अनिवार्य है, अन्यथा व्यक्ति दुख और दुराचार का शिकार हो जाता है। स्वामी जी ने कहा कि कुत्ता, बिल्ली जैसे जानवरों के चित्र या संकेत अशुभ घटनाओं का संकेत देते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि नकारात्मक सोच रखने वाला व्यक्ति धर्म की गहराई को नहीं समझ सकता। प्रवचन में स्वामी जी ने जीवन में उत्तम विचार, उत्तम आचरण और शास्त्रों के मार्गदर्शन में चलने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि व्यक्ति का आचरण सही रहने पर ही वह जीवन के व्यवहारिक पहलुओं को समझ सकता है।

कर्म और फल के संबंध पर जोर नारद और व्यास संवाद का उदाहरण देते हुए स्वामी जी ने कहा कि कर्म का फल अवश्य मिलता है, भले ही वह तुरंत न मिले। समय के साथ कर्मों का परिणाम सामने आता है।

उन्होंने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वे सदा अच्छे कर्म करें और धर्म का अनुसरण करें। स्वामी जी ने अपने प्रवचन को वेद और उपनिषदों के उदाहरणों से समृद्ध करते हुए धर्ममय जीवन जीने का संदेश दिया।

Check Also
Close