[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
जमुईबिहारराज्य

बटिया बाजार निवासी आशीष बरनवाल बने LiC OF iNDiA के सर्वश्रेष्ठ बीमा अभिकर्ता

जमुई / सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट

जमुई जिला अंतर्गत बटिया बाजार निवासी प्रतिष्ठित बीमा अभिकर्ता आशीष कुमार बरनवाल ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट कार्य से क्षेत्र का मान बढ़ाया है ।

वे बीमा क्षेत्र की विश्वस्तरीय उपलब्धि MDRT ( मिलियन डॉलर राउंड टेबल ) 2025 के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं । यह उनकी लगातार पांचवीं MDRT उपलब्धि है ।

इससे पहले अगस्त 2023 में सिंगापुर में आयोजित MDRT ग्लोबल कांफ्रेंस में भी उन्हें सम्मानित किया गया था । ज्ञात हो कि आशीष कुमार बरनवाल पिछले 8 वर्षों से बीमा क्षेत्र में अपने पॉलिसी धारकों की सेवा में तत्पर हैं ।

उनकी उत्कृष्ट सेवा और ईमानदार कार्यशैली का ही यह परिणाम है कि वे अपने क्षेत्र की सर्वोत्तम ओर सबसे विश्वसनीय बीमा अभिकर्ता माने जाते हैं ।

बताते चलें कि सिर्फ पेशेवर जीवन में ही नहीं बल्कि आशीष कुमार बरनवाल सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं ।

वे बाबा झुमराज मंदिर बटिया न्यास समिति और बरनवाल संघ बटिया के उपाध्यक्ष भी हैं । इधर श्री बरनवाल को लगातार पांचवीं बार एमडीआरटी की सफल उपलब्धि पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई ओर शुभकामनाएं दी है ।

वहीं इस सफलता पर आशीष कुमार बरनवाल ने अपने तमाम बीमा धारकों ओर सहयोगियों तथा ईश्वर के प्रति कोटि कोटि आभार प्रकट किया है । उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनके विश्वास और समर्थन का परिणाम है ।

इस असाधारण उपलब्धि के तहत आशीष कुमार बरनवाल को इस साल अगस्त 2025 में मकाऊ एवं चीन में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय MDRT ग्लोबल कॉन्फ्रेंस में सम्मानित किया जाएगा । ज्ञात हो कि सपने बड़े और मेहनत सच्ची हो तो किसी भी लक्ष्य को पुरा करना असंभव नहीं ।

आशीष कुमार बरनवाल को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हमारे प्रेस मिडिया की ओर से भी बहुत बहुत बधाई ओर हार्दिक शुभकामनाएं ।

Check Also
Close