[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बैरगनिया में संपूर्णता अभियान 2.0 की शुरुआतआर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शन
बिहारराज्यरोहतास

श्री राम के चरित्र से आज के युवा प्रेरणा लेकर अपने जीवन में उतारे:- अखिलेश कुमार

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास)। श्री राम जानकी मंदिर के तालाब पर 9 दिवसीय रामलीला महोत्सव का आयोजन शुरू किया गया।

इस महोत्सव के अंतर्गत काशी , अयोध्या, और प्रयागराज प्रदेशों से आए कलाकारों द्वारा भगवान श्री रामचंद्र जी के जीवन एवं उनके तपस्या को प्रस्तुत हर रोज किया जा रहा है।

इस दौरान कलाकार द्वारा कई हास्य एवं अन्य राम कथा आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जा रहे है अंतिम दिन रावण वध एवं श्री राम राज्याभिषेक के साथ संपन्न होगा।

मंगलवार की रात्रि में भाजपा नेता अखिलेश कुमार एवं ए एस आई समीर कुमार द्वारा रामलीला मंच पर उपस्थित होकर आरती पूजन किया गया।

इस दौरान अखिलेश कुमार रामलीला प्रेमियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम की जीवनी हमारे लिए अति महत्वपूर्ण है।

उनके त्याग एवं सभी के साथ स्नेह की भाव हम सभी के लिए प्रेरणादाई है। यदि व्यक्ति प्रभु श्री रामचंद्र जी के आदर्श पर चलना सीख जाए तो उसका जीवन धन्य होगा। आज के युवा भगवान राम के चरित्र से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में उतारे।

मौके पर महंथ स्वामी रजनीश जी महाराज, चारोंधाम मिश्रा, शैलेश मिश्रा, सोनू सिंह, बनईला बाबा, गुड्डू गुप्ता,गुड्डू सिंह, घूममून सिंह,शिवजी सहित कई लोग उपस्थित थे।

Check Also
Close