[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
जमुईबिहारराज्य

जमुई: तीन प्रखंड की जनता को चार घंटे बिजली की आपूर्ति रहेगी बाधित

  • क्योंकि मलयपुर ग्रीड की मरम्मत का होगा कार्य
  •  झाझा को मिलती रहेगी बिजली।

जमुई जिला ब्यूरो बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

जमुई जिले के तीन प्रखंड लक्ष्मीपुर , बरहट (मलयपुर गांव को छोड़कर) और गिद्धौर प्रखंड से जुड़े सभी बाजार तथा गांवों को 22 जनवरी यानी बुधवार को 04 घंटा बिजली नहीं मिलेगी।

    प्रभारी कार्यपालक अभियंता संजीव केशरी ने इस आशय की जानकारी देते हुए कहा कि मलयपुर पावर ग्रीड का सामयिक मरम्मत किया जाना है।

तकनीकि मरम्मत से विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार होगा। मरम्मत कार्य के चलते मलयपुर 132/33 ग्रीड 22 जनवरी को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक बंद रहेगा।

परिणामस्वरूप निर्धारित तिथि यानी 22 जनवरी को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक लक्ष्मीपुर , बरहट (मलयपुर गांव को छोड़कर) और गिद्धौर प्रखंड से जुड़े सभी बाजार तथा गांवों को बिजली आपूर्ति नहीं की जा सकेगी।

उन्होंने ग्रीड की सेहत के लिए मरम्मत कार्य को अत्यंत जरूरी बताते हुए कहा कि उपभोक्ता इस दौरान होने वाली बिजली कटौती को ध्यान में रखकर जरूरी कार्य निपटा लें ताकि अतिरिक्त कठिनाई का सामना करना नहीं पड़े। श्री केशरी ने नामित जनों से मरम्मत कार्य के दौरान विभाग को यथोचित सहयोग किए जाने का आग्रह किया।

Check Also
Close