[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
जमुईबिहारराज्य

सरस्वती पूजा और शबे बरात को लेकर सोनो थाना में शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न

जमुई / सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार झाझा एवं अंचल अधिकारी सुमित कुमार सोनो की मौजूदगी में मंगलवार को सोनो थाना परिसर में सरस्वती पूजा ओर शबे बरात को संपन्न कराने के लिए शॉति समिति की बैठक आयोजित की गई ।

बैठक में सोनो थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि ओर गणमान्य लोग उपस्थित हुए ।

बैठक में सरस्वती पूजा ओर शबे बरात को शॉति पुर्ण वातावरण में मनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया । जिसमें डीजे बजाने पर पुर्ण पाबंदी लगाई गई है । शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस प्रशासन की समुचित व्यवस्था होगी ।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार एवं अंचल अधिकारी सुमित कुमार तथा थाना अध्यक्ष दिनानाथ सिंह सोनो ने हिंदू ओर मुस्लिम दोनों समाज के लोगों को सरस्वती पूजा ओर शबे बरात को आपसी सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाने को लेकर चर्चा की गई । बैठक में उपस्थित लोगों ने भी अपना अपना सुझाव दिया ।

जिसे प्रशासनिक अधिकारियों ने नोट करते हुए उस पर अमल करने का आस्वासन दिया । बेठक मे कहा गया है कि दोनों पर्व के दौरान पुलिस प्रशासन की गस्ती दल चारों ओर गस्त करते रहेंगे ।

प्रशासन के द्वारा आमजनों से अपिल करते हुए कहा गया है कि असामाजिक तत्व के लोग कहीं पर भी दिखाई पडे तो तुरंत पुलिस प्रशासन को सुचित करें , ऐसे व्यक्ति को किसी भी किमत पर बख्शा नहीं जायेगा और उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जायेगी ।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार ने कड़े शब्दों में कहा कि पर्व के दौरान शराब का सेवन कर हुड़दंग मचाने वाले पर पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी रखा जायेगा , ऐसे व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कानुनी कार्यवायी किया जायेगा ।

Check Also
Close