[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
बिहारराज्यरोहतास

एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन

रोहतास संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट 

रोहतास सासाराम फजलगंज स्टेडियम में गुरुवार को एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जहाँ जदयू भाजपा लोजपा आर तथा हम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने जमकर हुंकार भरते हुए राजद के कार्यकाल की खामियां गिनाई।

एनडीए गठबंधन कार्यकर्ताओं ने 2025 विधानसभा चुनाव में 225 से अधिक सीट एनडीए के खाते में आने का दावा किया।

चेनारी के पूर्व विधायक ललन पासवान ने कार्यकर्ता सम्मेलन में बैलगाड़ी से पहुंचे जो चर्चा बना रहा।

वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि माननीय नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पिता जी के शासन काल में अपराध और अपराधी की संस्कृति चलती थी।

जहाँ एनडीए के शासन और नीतीश कुमार जी के मुख्यमंत्री रहते सब पर काबू किया गया मगर तेजस्वी जी उसी संस्क्रति को आगे बढ़ाने के लिए बेचैन हो रहें हैं।

मौके पर राज्य सभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, लोजपा आर प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी आदि एनडीए से जुड़े लोग मौजूद रहे।

जहां लोगों ने अगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत को लेकर हुंकार भरी।

Check Also
Close