[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
बिहारराज्यरोहतास

कृषि रथ की बीडीओ कुमार अश्विनी ने हरी झंड़ी दिखा कर किया रवाना

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास): दावथ प्रखंड कार्यालय परिसर से शनिवार प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार अश्विनी ने कृषि रथ को हरी झंड़ी दिखा कर रवाना किया।

बीडीओ ने बताया कि बिहार सरकार के सहकारिता विभाग से रवि सहकारिता चौपाल 2024 – 25 के तहत किसानों के बीच सहकारिता और कृषि संबंधी जानकारी देने के लिए आई कृषि रथ को प्रखंड कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

यह रथ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में पहुंचकर रथ पर लगे एलईडी के माध्यम से गांव गांव के चौपालों, चौक चौराहों पर पहुंच किसानों को उनके लाभ से संबंधी सहकारिता और कृषि विभाग द्वारा चलाए कार्यक्रम संबंधी विशेष जानकारी दिया जा रहा है। आगे बताया कि यह रथ शनिवार को दावथ ,उसरी और डेढ़गांव पंचायत का भ्रमण किया।

मौके पर उपस्थित थे बीसी पंकज किरण,प्रखंड प्रमुख पति मुन्ना सिंह, पैक्स अध्यक्ष ज्योति प्रकाश, कंचन देवी, रणजीत सिंह सहित कई कर्मी और किसान थे।

Check Also
Close