[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
बिहारराज्यरोहतास

चित्रकार कौशलेश पाण्डेय आरम्भ सम्मान से हुए सम्मानित

शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी: - डॉ अमरेंद्र मिश्रा

रोहतास संवाददाता 

दावथ (रोहतास ):  डेढ़गांव स्थित आरंभ विद्यालय के प्रांगण में वरिष्ठ चित्रकार कौशलेश पाण्डेय को “आरम्भ सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया।

कौशलेश पाण्डेय को इस सम्मान से नागेन्द्र झा महिला महाविद्यालय बिक्रमगंज़ के प्राचार्य अमरेन्द्र मिश्र ने सम्मानित किया। आरंभ सम्मान के अंतर्गत इनको सम्मान पत्र, प्रतीक चिह्नऔर अंगवस्त्र प्रदान किया गया।

विदित हो कि आरम्भ सम्मान प्रत्येक वर्ष शाहाबाद क्षेत्र में जन्में उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने साहित्य, कला, संस्कृति पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य है और जिनके कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृति मिली है।

   कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ नागेंद्र झा महिला कॉलेज के प्राचार्य अमरेन्द्र मिश्र ने किया। अन्य अतिथि के रूप मे मंच पर कवि ओम प्रकाश मिश्र, शिक्षक रामराज मिश्र और पत्रकार चारों धाम मिश्रा, पीके मिश्रा,राजू पाठक ए के गिरि उपस्थित थे। सभी पत्रकारों को विद्यालय प्रशासन द्वारा अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि अमरेन्द्र मिश्र ने कहा कि आरम्भ विद्यालय का यह प्रयास सराहनीय है, शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी हैं।जिसने इस सम्मान के लिए कौशलेश पाण्डेय को चुना।

कवि ओमप्रकाश मिश्र ने आरम्भ सम्मान के उद्देश्यों और चयन प्रक्रिया के बारे में प्रकाश डाला। शिक्षक रामराज मिश्र ने कहा कि कौशलेश पाण्डेय की कलाकृतियों जीवन के विभिन्न रत्नों को प्रतिबिंबित करती है।

 इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। बाल कलाकारों ने अपने नृत्य के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर समाजसेवी मनीष और विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह शिक्षक कुमार शंभु शरण, इस्राइल मुकेरी, शिक्षिका रानी सिंह, अंशु कुमारी, मनीषा कुमारी, उजाला कुमारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शंभु शरण और शुभंकर प्रकाश ने संयुक्त रूप से किया।

Check Also
Close