[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
जमुईबिहारराज्य

दो ट्रक की टक्कर में एक ग्रामीण की मौत पर आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को फुंका

दो ट्रक की टक्कर में एक ग्रामीण की मौत पर आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को फुंका

जमुई/ सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

 सोमवार की रात तकरीबन 09 बजे के करीब खेरा की ओर से ओवरटेक करते आ रही दो ट्रकों की आपसी टक्कर में सड़क पार कर रहे स्थानीय ग्रामीण महेश ठाकुर का पुत्र अजय ठाकुर की चपैट में आने से घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई है ।

अजय ठाकुर की मौत पर आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों ट्रक वाहनों को आग के हवाले कर दिया जिससे दोनों ट्रक वाहन धु – धु कर जलने लगा , साथ ही ग्रामीणों ने पथराव कर अपना गुस्सा जाहिर किया ।

घटना सोमवार की रात टाउन थाना क्षेत्र के इस्लाम नगर गांव के समिप घटी है । बताया गया है कि मृतक अजय ठाकुर दुकान में मजदूरी कर अपने बाल बच्चों का भरण-पोषण करता था । लेकिन इस घटना में अचानक हुई उसकी मौत से बाल बच्चों के मुंह का निवाला छीन गया ।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर काबु किया एवं धु – धु कर जल रहे दोनों ट्रक वाहनों पर कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड द्वारा काबु पाया गया ।

Check Also
Close