[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
मनोरंजन

ज़ी सिनेमा पर ‘पुष्पा 2: द रूल’ के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर पर सुकुमार के साथ खास चर्चा

ज़ी सिनेमा पर ‘पुष्पा 2: द रूल’ के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर पर सुकुमार के साथ खास चर्चा

आपने कहा था कि ‘पुष्पा 2: द रूल’ खास तौर पर दर्शकों को रोमांचित करने के लिए बनाई गई है, वह भी डबल एंटरटेनमेंट के साथ। यह विचार कैसे आया?

दर्शक ही हमारे लिए सबसे जरूरी हैं, और हमारी पूरी टीम इसी सोच के साथ काम करती है। इसलिए सबने एक ही मकसद को ध्यान में रखते हुए मेहनत की। हम एक दिन का काम दो दिन में करते थे, और जो एक्स्ट्रा दिन होता था, वह सिर्फ दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए होता था।

खुद पुष्पा भी चाहता था कि अपने चाहने वालों के लिए कुछ खास किया जाए, इसलिए उसने कोई समझौता नहीं किया और उसने पहले से ज्यादा मेहनत की। यह फिल्म सच में दोगुना मनोरंजन करती है, और इसमें कोई शक नहीं कि ज़ी सिनेमा के दर्शक भी इसे पूरी तरह महसूस करेंगे।

– फिल्म का म्यूज़िक, डांस और इसकी सोच को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इसके बारे में थोड़ा और बताइए।

म्यूज़िक और डांस ‘पुष्पा 2: द रूल’ की आत्मा का हिस्सा हैं। इन्हें इस तरह से गढ़ा गया है कि पुष्पा की दुनिया के सच्चे जज़्बात और जोश को दर्शाया जा सके। हर गाना कहानी को आगे बढ़ाने के लिए बनाया गया है।

असल में, ‘पुष्पा 2: द रूल’ एक ऐसे इंसान की कहानी है, जो मुश्किलों से लड़कर ऊपर उठता है। यह फिल्म संघर्ष, चुनौती और आत्मविश्वास को दर्शाती है। यह एक ऐसी दुनिया है, जहाँ पुष्पा को खुद को हर पल साबित करना पड़ता है।

लेकिन, जो बात उसे सबसे अलग बनाती है, वह है उसकी पत्नी श्रीवल्ली के प्रति उसका प्यार और इज्जत। एक ऐसे माहौल में, जहाँ ताकत और वर्चस्व जज़्बातों को पीछे छोड़ देते हैं, वहाँ पुष्पा और श्रीवल्ली का रिश्ता एक ताज़गी भरा संतुलन देता है।

 आप अल्लू अर्जुन के दो दशक लंबे सफर का हिस्सा रहे हैं। ‘पुष्पा’ के लिए यह साथ इतना खास क्यों है? क्या इस रिश्ते ने ही ‘पुष्पा 2’ को और बड़ा रूप दिया है?

मैंने अल्लू अर्जुन को एक इंसान और कलाकार, दोनों रूपों में निखरते हुए देखा है। हमारे बीच जो रिश्ता है, वह क्रिएटिव एनर्जी के आदान-प्रदान पर टिका है।

हम घंटों विचार करते हैं कि कैसे सबसे अच्छा दे सकते हैं, और वे हर बार खुद को पूरी तरह समर्पित कर देते हैं, चाहे वह आँखों का हल्का-सा इशारा हो या फिर आवाज़ में एक हल्का-सा कंपन, वे हर भाव को पूरी शिद्दत के साथ प्रस्तुत करते हैं।

 ‘पुष्पा 2’ को सिनेमाघरों में ज़बर्दस्त रिस्पाॅन्स मिला। अब जब इसका वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर ज़ी सिनेमा पर हो रहा है, तो आपकी भावना क्या है?

मैं बेहद उत्साहित हूँ कि अब ‘पुष्पा 2’ ज़ी सिनेमा के जरिए देशभर के घरों तक पहुँचेगी। सिनेमा लोगों से कई तरीकों से जुड़ता है, और टेलीविज़न उस अनुभव को सीधे उनके घर ले आता है। यह फिल्म मेरे दिल के बेहद करीब है, क्योंकि इसके हर एक सीन और हर एक जज़्बात को प्यार और जुनून के साथ रचा गया है।

मैं चाहता हूँ कि लोग अपने परिवार के साथ बैठकर इस सफर को फिर से महसूस करें, एक बार फिर से इस फिल्म के रोमांच, भावना और कहानी को जीएँ और अपने घर पर सुकून से बैठकर इसका पूरा मज़ा लें।

तो तैयार हो जाइए, अपनों को साथ बैठाइए और देखिए ‘पुष्पा 2: द रूल’ का धमाकेदार वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर, 31 मई, शनिवार को शाम 7:30 बजे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर, क्योंकि जब पुष्पा राज सीना तानकर निकलता है, तो दुनिया देखती रह जाती है।

Check Also
Close