
अब बिहार में कुर्सी-टेबल की कमी नहीं, नेचर पॉलीप्लास्ट लिमिटेड ने शुरू किया उत्पादन
पटना: बिहार के औद्योगिक विकास में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, नेचर पॉलीप्लास्ट लिमिटेड ने बेगूसराय के इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर (आईजीसी) में अपनी आधुनिक विनिर्माण इकाई का औपचारिक उद्घाटन किया है।
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने 14 मार्च 2026 को अपनी समृद्धि यात्रा के दौरान इस इकाई का लोकार्पण किया, जिससे राज्य में प्लास्टिक उत्पादों के उत्पादन को नई गति मिलेगी।
कंपनी मुख्य रूप से मोल्डेड प्लास्टिक फर्नीचर और घरेलू उत्पादों जैसे कुर्सियां, टेबल, स्टूल, बाल्टी, मग, बॉक्स और डस्टबिन आदि का निर्माण करती है। कंपनी के निदेशकों राजेश सुरेका और रिशभ सुरेका ने मुख्यमंत्री को उत्पादों और संचालन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इसे बिहार में निवेश और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।
यह इकाई बिहार के आत्मनिर्भरता और रोजगार सृजन के लक्ष्य को मजबूत करेगी, साथ ही स्थानीय स्तर पर कुशल व अकुशल रोजगार के अवसर पैदा करेगी।




















