[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
पटनाबिहारराज्य

धनबल-मशीनरी से जीती NDA, मगर हमारी लड़ाई खत्म नहीं, तेजस्वी यादव की हुंकार

धनबल-मशीनरी से जीती NDA, मगर हमारी लड़ाई खत्म नहीं, तेजस्वी यादव की हुंकार

पटना: बिहार में रविवार को हुए राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने सभी पांचों सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि महागठबंधन (आरजेडी-कांग्रेस सहित) को करारी हार का सामना करना पड़ा। महागठबंधन के प्रत्याशी ए.आई.एम.आई.एम. समर्थन के बावजूद जीत नहीं पाए, क्योंकि कुछ विधायकों के गैरहाजिर रहने और संभावित क्रॉस-वोटिंग से वोटों की कमी हो गई।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने हार के बाद प्रेस से बातचीत में जोरदार बयान दिया। उन्होंने कहा कि संख्या कम होने के बावजूद उन्होंने बीजेपी के सामने झुकना या समझौता करना स्वीकार नहीं किया। “लड़कर हारना मंजूर है, लेकिन बीजेपी के सामने नाक रगड़ना मंजूर नहीं” — इस अंदाज में उन्होंने अपनी पार्टी की लड़ाकू छवि पर जोर दिया।

तेजस्वी ने बीजेपी पर धनबल और मशीनरी के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया तथा कहा कि यदि उनके कुछ विधायकों ने धोखा नहीं दिया होता तो जीत निश्चित थी। उन्होंने गैरहाजिर विधायकों पर पार्टी स्तर पर कार्रवाई की बात भी कही।

Check Also
Close