[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू, 29 सितंबर से नामांकनजमुई की घटना से मर्माहत है महिला समाज: आकांक्षा किरण, नगर परिषद् सदस्यफंदे से लटकती मिली महिला की लाश, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोपएमएलसी बना तो हर स्नातक को दिलाऊंगा 5 लाख का ब्याज मुक्त ऋण: रजनीश रंजनबाबा झुमराज मंदिर बटिया की अप्रैल-मई की आय-व्यय का ब्योरा सार्वजनिकभारत-नेपाल सीमा के पास 297 लीटर नेपाली शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तारकुंडवाचैनपुर में SSB-पुलिस की संयुक्त छापेमारी, 198 लीटर नेपाली शराब बरामदझाझा में बीती रात्रि गणेश भगवान् की मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस पर पथराव, कई पुलिस कर्मी को आई चोटेंझाझा GRP थाना अध्यक्ष को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी के मोबाइल के साथ दो आरोपी गिरफ्तारबिक्रमगंज: जनता दरबार में 88 परिवादियों की समस्याओं की हुई सुनवाई
किशनगंजदेशबिहारराज्य

एक रात में उजड़ गया बिहार के किशनगंज का घर, इंदौर आग हादसे में 6 परिजन जिंदा जले

एक रात में उजड़ गया बिहार के किशनगंज का घर, इंदौर आग हादसे में 6 परिजन जिंदा जले

किशनगंज: मध्य प्रदेश के इंदौर में बुधवार तड़के एक भीषण अग्निकांड ने बिहार के किशनगंज जिले के एक परिवार को तहस-नहस कर दिया। ईवी कार की चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने घर में रखे गैस सिलेंडरों में विस्फोट कर दिया।

जिससे तीन मंजिला मकान में आग भयावह रूप धारण कर गई। इस हादसे में कुल 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जिनमें से 6 बिहार के किशनगंज के निवासी थे।

मृतकों में प्रमुख रूप से शामिल हैं—कॉस्मेटिक कारोबारी विजय सेठिया (65), उनकी पत्नी सुमन देवी (60), बेटी/बहू रुचिका/सिमरन, नाती तन्मय (6 वर्ष), नातिन राशि (12 वर्ष) और अन्य परिजन।

विजय सेठिया कैंसर के इलाज के लिए एक महीने से इंदौर में रिश्तेदार मनोज पुगलिया के घर पर ठहरे हुए थे। परिवार के अन्य सदस्य मंगलवार को पारिवारिक समारोह के लिए किशनगंज से पहुंचे थे, लेकिन रात में हुई इस त्रासदी ने सब कुछ छीन लिया।

आग इतनी तेज थी कि डिजिटल लॉक खराब होने से दरवाजे नहीं खुले और लोग बाहर नहीं निकल सके। इंदौर से किशनगंज की दूरी करीब 1700 किलोमीटर है, जहां अब पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजन रो-रोकर बुरा हाल हैं, कई लोग इंदौर पहुंच चुके हैं।

Check Also
Close