[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
देशमध्‍य प्रदेशराज्य

सदस्यता अभियान को गति देने मध्य प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे अपना दल (एस) प्रदेश प्रभारी आर. बी. सिंह पटेल

सदस्यता अभियान को गति देने मध्य प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे अपना दल (एस) प्रदेश प्रभारी आर. बी. सिंह पटेल

– 14 से 17 जून के बीच ग्वालियर-चंबल संभाग में करेंगे दौरा

– दौरे की अध्यक्षता करेंगे राजनीतिक रणनीतिकार डॉ अतुल मलिकराम

भोपाल, 12 जून 2025: मध्य प्रदेश में अपनी उपस्थिति को मजबूत करते हुए उत्तर प्रदेश का तीसरा व एनडीए घटक का सबसे पुराना दल अपना दल (एस) राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में प्रदेशभर में सदस्यता अभियान को गति प्रदान कर रहा है।

इसी क्रम में राष्ट्रीय महासचिव व मध्य प्रदेश प्रभारी आर. बी. सिंह पटेल 14 से 17 जून तक ग्वालियर-चंबल संभाग का चार दिवसीय दौरा करेंगे। यह दौरा पार्टी के सदस्यता अभियान को गति देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

इस दौरान भिंड, मुरैना, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, शिवपुरी और गुना में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। दौरे की अध्यक्षता राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम करेंगे। गौरतलब है कि प्रदेश प्रभारी बनने के बाद से आर बी सिंह पटेल का यह तीसरा दौरा है।

दौरे को लेकर आर. बी. सिंह पटेल ने कहा, “राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल जी के नेतृत्व में यह दौरा मध्य प्रदेश में अपना दल (एस) के विस्तार और जन-जन तक हमारी विचारधारा को पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण कदम है। हम कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को और मजबूत करेंगे और नए सदस्यों को जोड़कर पार्टी को व्यापक आधार प्रदान करेंगे।”

दौरे की अध्यक्षता कर रहे डॉ. अतुल मलिकराम ने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि अपना दल (एस) की नीतियों और विजन को हर गांव, हर शहर तक पहुंचाया जाए। यह दौरा न केवल सदस्यता अभियान को गति देगा, बल्कि कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार भी करेगा।”

यह दौरा मध्य प्रदेश में अपना दल (एस) की सक्रियता को बढ़ाने और आगामी राजनीतिक रणनीतियों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। बता दें कि आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पिछले कुछ महीनों में अपना दल (एस) की सक्रियता प्रदेश में काफी तेज हो गई है।

प्रदेश प्रभारी के अब तक के दौरों के माध्यम से पार्टी राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सक्रियता बढ़ाने के साथ-साथ युवाओं और समाज के पिछड़े वर्गों को संगठन से जोड़ने की दिशा में काम कर रही है।

Check Also
Close