[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
बिहारराज्यरोहतास

महिलाएं हमारे देश की पहचान है: श्री जीयर स्वामी जी महाराज

महिलाएं हमारे देश की पहचान है: श्री जीयर स्वामी जी महाराज

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ( रोहतास) : परमानपुर चातुर्मास्य व्रत स्थल पर भारत के महान मनीषी संत श्री लक्ष्मी प्रपन्‍न जीयर स्वामी जी महाराज ने प्रवचन करते हुए महिलाओं के योगदान पर प्रकाश डाला। स्वामी जी ने कहा कि महिलाएं भारत की पहचान है।

राष्ट्र की उन्नति, विकास, प्रगति में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है। महिलाएं केवल आज ही पढ़ी-लिखी नहीं होती है, बल्कि महिलाएं पहले भी ज्ञानी, शिक्षित, प्रभावी, गुणवान एवं तपस्वी भी होती थी।

उन्होंने कहा कि सती अनसूईया, सबरी, कुंती इत्यादि नारियों के तपस्या, साधना, ज्ञान को आज भी याद किया जाता है।

भारत के आजादी के लिए लड़ने वाली हमारे देश की नारियां केवल शिक्षित ही नहीं, बल्कि शक्तिशाली भी थी। 15 अगस्त आने वाला है। उस दिन हम लोग अपने देश के उन वीर नारियों को भी याद करते हैं।

स्वामी जी ने कहा कि हमेशा हम माता की प्रशंसा करते हैं। क्योंकि माताएं प्रशंसनीय हैं। हम जैसे लोगों को जन्म देने वाली है।

इसीलिए उस जगत जननी की प्रशंसा केवल हम ही नहीं करते हैं, बल्कि सभी लोग करते हैं। जो जगत संसार को आगे बढ़ाने वाली माताएं है, उन माताओं के ज्ञान, परिश्रम, शक्ति, साहस, प्यार, तपस्या प्रशंसनीय है।

आज हर दिन शिवजी के मंदिर में काली जी के मंदिर में या अन्य सभी देवी देवताओं के मंदिर में नित्य पूजा करने वाली हमारी माताएं हैं।

जिनके कारण सभी देवी देवता भी प्रसन्न होते हैं। वैसी हमारी माताएं संस्कृति, समाज को नई दिशा देने का भी काम करती है। इसीलिए माताएं वंदनीय भी हैं।

Check Also
Close