[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पूर्व 20 सूत्री उपाध्यक्ष व जदयू नेता जगदीश कुशवाहा को श्राद्धकर्म पर दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलिबिक्रमगंज: जनता दरबार में 107 परिवादियों की समस्याओं की हुई सुनवाईस्वतंत्रता सेनानी स्व. लक्ष्मी प्रसाद उर्फ फुलचंद माथुरी की 32वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, परिजनों ने किया भावपूर्ण स्मरणपोषण मेला का भव्य आयोजन, पोषण मेले में सजे सेहतमंद व्यंजन, स्वस्थ जीवन का दिया संदेशझाझा में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंतीवंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर झाझा में भव्य आयोजनबेस्ट टू आर्ट प्रतियोगिता में 10 स्कूलों के 266 बच्चों ने भाग लियासारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू, 29 सितंबर से नामांकनजमुई की घटना से मर्माहत है महिला समाज: आकांक्षा किरण, नगर परिषद् सदस्यफंदे से लटकती मिली महिला की लाश, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
Crime NewsViral Videoउत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

25 हजार रुपए रिश्वत लेते दरोगा रंगे हाथ गिरफ्तार; प्रयागराज में एंटी करप्शन टीम ने ऐसे बिछाया जाल – PRAYAGRAJ NEWS

एंटी करप्शन टीम में निरीक्षक वर्षा श्रीवास्तव सहित कुल 11 लोग शामिल रहे. दरोगा पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी.

प्रयागराज:एंटी करप्शन टीम ने प्रयागराज में तैनात दरोगा को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. करछना थाना क्षेत्र में एक मकान निर्माण के विवाद में दरोगा ने पीड़ित से 25 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी. यह मामला एंटी करप्शन टीम के पास पहुंचा. शुक्रवार को शाम 5 बजे जैसे ही दरोगा ने 25 हजार रुपए की घूस ली, टीम ने तत्काल उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार दरोगा का नाम अभिनव सिंह यादव है, जिसकी तैनाती प्रयागराज के करछना थाने में थी.

जानकारी के मुताबिक, करछना थाना क्षेत्र के देवरी खुर्द गांव में बीते दिनों एक गरीब परिवार अपना पुराना कच्चे मकान तोड़कर नया मकान बना रहा था. इसके निर्माण कार्य में पड़ोसियों द्वारा लगातार अड़चनें डाली जा रही थीं. एक दिन पड़ोसियों ने निर्माणाधीन मकान के पिलर को गिराने की कोशिश की, जिससे झगड़ा बढ़ गया. इस घटना पर गरीब परिवार की ओर से थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई. इसी मामले में करछना थाने में तैनात दरोगा अभिनव सिंह यादव ने केस को हल्का करने के नाम पर पीड़ित परिवार से 25 हजार रुपए की मांग की थी. मजबूर परिवार ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से कर दी.

गिरफ्तारी की पूरी कार्रवाई:शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया. तय समय और स्थान पर जैसे ही दरोगा अभिनव सिंह यादव ने 25 हजार रुपए की रिश्वत ली, टीम ने उसे रंगे हाथों धर दबोचा. बाद में उसे गाड़ी में बैठाकर पूछताछ के लिए अपने साथ ले जाया गया. एंटी करप्शन टीम में निरीक्षक वर्षा श्रीवास्तव सहित कुल 11 लोग शामिल रहे.

होगी विभागीय कार्रवाई:एंटी करप्शन टीम द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई है. प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दरोगा के खिलाफ निलंबन के साथ-साथ विभागीय कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.

 

Check Also
Close