[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पासवान चौक जाम समस्या के समाधान को लेकर एनएच-19 एप्रोच रोड निर्माण कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षणआमजन के प्रत्येक परिवाद का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं संवेदनशीलता के साथ निपटारा सुनिश्चित हो:– जिलाधिकारीस्वास्थ्य कैंप में 222 लोगों की स्वास्थ्य, 10 श्रमिकों का बनाया गया आयुष्मान कार्डपरिवहन कार्यालय में औचक निरीक्षण, दलाल गिरफ्तार, अव्यवस्था व गंदगी पर जिला पदाधिकारी सख्तहोली पर्व को लेकर जिलाधिकारी वैशाली सख्त, अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाईवीर कुंवर सिंह महाविद्यालय संस्थापक सचिव के धर्मपत्नी की मनी 5वीं पुण्यतिथिमां गीता नर्सिंग इंस्टीट्यूट का धूमधाम से मना प्रथम वार्षिकोत्सव Sr DCM अभिनव सिद्धार्थ के निर्देश पर ACM प्रदीप कुमार के नेतृत्व में बिना टिकट यात्रियों पर टूटा कहरकुंडवा चैनपुर के जीवन ज्योति आदर्श विद्यालय में हुआ भव्य विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजनडुमरा हवाई फील्ड में बड़ा हादसा टला, चार चक्का वाहन की चपेट में आने से युवक घायल
बिहारराज्यवैशाली

आमजन के प्रत्येक परिवाद का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं संवेदनशीलता के साथ निपटारा सुनिश्चित हो:– जिलाधिकारी

आमजन के प्रत्येक परिवाद का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं संवेदनशीलता के साथ निपटारा सुनिश्चित हो:– जिलाधिकारी

वैशाली ब्यूरो प्रभंजन कुमार की रिपोर्ट 

जिलाधिकारी वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह द्वारा 34 परिवादों पर की गई सुनवाई

हाजीपुर जिलाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह के कार्यालय कक्ष में “जनता दरबार” का आयोजन किया गया। इस दौरान आम नागरिकों से प्राप्त कुल 34 परिवादों की सुनवाई की गई।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी परिवाद पत्रों पर सात दिनों के भीतर आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रतिवेदन जन शिकायत कोषांग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आमजनों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका समयबद्ध, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा प्रत्येक परिवाद का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं संवेदनशीलता के साथ निपटारा किया जाना अनिवार्य है।

जिलाधिकारी द्वारा जनता दरबार के दौरान उपस्थित आम नागरिकों की समस्याओं को एक-एक कर गंभीरता एवं पूरी संवेदनशीलता के साथ सुना गया तथा संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए, ताकि मामलों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो सके।

जनता दरबार में प्राप्त परिवाद राजस्व एवं भूमि सुधार, शिक्षा विभाग, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, स्थापना, आपदा प्रबंधन, ग्रामीण विकास विभाग, विद्युत, सामान्य शाखा सहित अन्य विभागों से संबंधित रहे।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर प्राथमिकता के आधार पर मामलों की जांच कर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतकर्ताओं को उनके परिवाद के समाधान की प्रगति एवं स्थिति से अवगत कराना सुनिश्चित किया जाए, जिससे प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।

उल्लेखनीय है कि जनता दरबार का आयोजन सात निश्चय-3 : “सबका सम्मान–जीवन आसान” कार्यक्रम के अंतर्गत जिला, अनुमंडल, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर नियमित रूप से किया जा रहा है। उल्लेखनीय हो की आज करीब 900 परिवाद पर सुनवाई जिले के विभिन्न स्तरों पर अयोजित जनता दरबार में गई।

इसके माध्यम से आम नागरिकों की शिकायतों को न केवल सुना जा रहा है, बल्कि त्वरित कार्रवाई करते हुए उनका प्रभावी निष्पादन भी सुनिश्चित किया जा रहा है।जनता दरबार में जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ-साथ सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने पुनः दोहराया कि जनसमस्याओं के समाधान हेतु इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि आम नागरिकों को प्रशासनिक स्तर पर शीघ्र न्याय एवं राहत प्राप्त हो सके।

Check Also
Close