[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

शिव-शक्ति के अटूट प्रेम का प्रतीक है हरितालिका व्रत, 14 सितंबर को मनेगा पर्वराष्ट्रीय लोक अदालत में उमड़ी भीड़, वाहन चालकों ने बड़ी संख्या में जमा किया जुर्मानाआर.सी.सेंट्रल स्कूल एजी कालोनी पटना के तत्वावधान में स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम संपन्नराष्ट्रीय लोक अदालत: ट्रैफिक चालान के एकमुश्त निपटान के लिए 24 विशेष काउंटर, मोतिहारी डीएम ने किया निरीक्षणबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर मनोज सिंह यादव ने पीड़ितों की सहायता की मांगबाबा झुमराज मंदिर विकास को ले कमेटी सदस्यों ने पुर्व की भॉति जारी किया मार्च महिने का हिसाबपीएनबी आरसेटी रोहतास में अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण का सफल समापनदुखद खबर: पत्नी की मौत से 30 वर्षीय सोहन मिस्त्री पर टूटा दुखों का पहाड़, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि पंकज यादव ने पहुंचकर बंधाया ढांढसजमुई जिले की आन बान शान श्री श्री 108 वैष्णवी दुर्गा मन्दिर प्रांगण में रामदास बर्णवाल की अध्यक्षता में हिसाब किताब से संबंधित हुई बैठकसिमुलतला के घने जंगल में SSB की बड़ी कार्रवाई, सुरंगनुमा ठिकाने से 3 अवैध हथियार बरामद
बिहारराज्यरोहतास

वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय संस्थापक सचिव के धर्मपत्नी की मनी 5वीं पुण्यतिथि

वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय संस्थापक सचिव के धर्मपत्नी की मनी 5वीं पुण्यतिथि

नारी की लड़ाई लड़ने वाली एक सशक्त महिला थी पार्वती : सिद्धनाथ

रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

बिक्रमगंज (रोहतास) सोमवार को नगर परिषद,बिक्रमगंज के वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय एवं वीर कुंवर राजबहादुर सिंह महाविद्यालय,धारूपुर के संस्थापक सह सचिव शिक्षाविद स्व.राज बहादुर सिंह के धर्मपत्नी स्व.पार्वती देवी की 5वीं पुण्यतिथि मनायी गई। कार्यक्रम का नेतृत्व उनके पुत्र पूर्व चेयरमैन सह व्यापार मंडल अध्यक्ष सिद्धनाथ उर्फ जवाहर सिंह ने की।

मौके उपस्थित महाविद्यालय कर्मियों सहित आमजन ने स्व.पार्वती देवी के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित के साथ पुष्प अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रख उनके दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

उक्त मौके पर सीनेट सदस्य सह भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ. मनीष रंजन ने भी अपने पूर्वज स्वरूप दादी मां के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित उन्हें नम आंखों से नमन कर याद किया। पुण्यतिथि समारोह में सैकड़ों गरीब व असहाय वृद्ध महिला और पुरुषों के बीच कंबल वितरण के साथ उपस्थित लोगों में प्रसाद वितरण भी किया गया।

इस मौके पर महाविद्यालय भूमिदाता के पुत्र व्यापार मंडल सिद्धनाथ सिंह ने अपनी मां के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनकी मां समाज में नारी सशक्तिकरण की एक मिसाल थी। जो हर वर्ग की महिलाओं के दुःख-सुख की साथी बन मदद करते हुए उनके लिए इंसाफ की लड़ाई भी लड़ती थी।

जिनके सराहनीय कार्य की चर्चा आज भी महिलाओं के जुंबा पर है। जबकि डॉ. मनीष ने बताया कि उनकी दादी पूरे जिले में सामाजिक कार्य के साथ के महिलाओं में नारी सशक्तिकरण की अलख जगानी वाली एक सशक्त महिला के रूप में जानी जाती थी।

मौके पर प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह, अभय सिंह, नरेंद्र सिंह, विवेक कुशवाहा, अजीत कुमार, कुमार विवेक, मंटू चौधरी,शशि कुमार, रंजीत कुमार,बिहारी सिंह आलोक पासवान,चंद्रेश्वर पांडे, दशरथ कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थिति थे।

Check Also
Close