[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

सोनो पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर अवैध शराब निर्माण कर रहे कई भट्ठियों को किया ध्वस्त, सात क्विंटल जबरा महुआ विनष्ट, सात व्यक्ति गिरफ्तारजमुई सांसद अरुण भारती की अध्यक्षता में ‘दिशा’ की उच्चस्तरीय बैठक संपन्नसकलडीहा बार एसोसिएशन विवाद का अंत: अशोक यादव अध्यक्ष घोषित, बार काउंसिल ने दी मान्यताकोटवा PHC में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल….चोरी के मोटरसाईकिल गिरोह का खुलासाः-03 अभियुक्त गिरफ्तार…अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, लोगों को दिलाई गई शपथनीतीश नेतृत्व का बड़ा फैसला: श्रवण कुमार को सौंपी गई जदयू विधायक दल की कमाननक्सलियों द्वारा बनाए गए अवैध स्मारक को किया गया ध्वस्त ढाका बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था सख्त, सुबह 8 से रात 8 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध!बिना नेता के कमरे में गयी 90% प्रतिशत महिला राजनीति में एंट्री नहीं कर सकती’, पप्पू यादव का विवादित ब्यान, महिला आयोग ने भेजा नोटिस
Crime Newsगोपालगंजबिहारराज्य

अनियंत्रित बस घर में घुसा दो बच्चे की मौ#त

अनियंत्रित बस घर में घुसा दो बच्चे की मौ#त

गोपालगंज: जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ है. एक अनियंत्रित स्कूल बस सड़क किनारे स्थित एक झोपड़ीनुमा घर में जा घुसी. इस दौरान घर पर मौजूद दो मासूमों की बस की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

घर में घुसी स्कूली बस: वहीं एक गर्भवती महिला बुरी तरह घायल हो गई है, जिसे तत्काल इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गर्भवती महिला का इलाज डॉक्टर की देखरेख में चल रहा है.

दो बच्चों की दर्दनाक मौत: फिलहाल दोनों मासूमों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच न जुट गई है. फिलहाल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

बस खड़ी कर खाना खाने गया था ड्राइवर: मृत बच्चों की पहचान जहीरूद्दीन के चार वर्षीय बेटे आरिश और मुमताज के ढाई वर्षीय बेटा इंताज के रूप में की गई है. घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि कटेया थाना क्षेत्र के जमुनहा स्थित एक निजी स्कूल की बस गांव का ही चालक अपने घर लेकर आया था. बस को खड़ा कर चालक खाना खाने चला गया.

बड़े भाई ने स्टार्ट कर दी बस:

इसी दौरान उसके बड़े भाई ने बस स्टार्ट कर दी. चालक की अनुपस्थिति में बस पर नियंत्रण नहीं रह सका और वह सीधे झोपड़ी में जा घुसी. झोपड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और अंदर सो रहे दोनों मासूम बच्चों की दबकर मौत हो गई।

Check Also
Close