[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

भदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेला
Crime Newsबिहारराज्यरोहतास

सासाराम कोर्ट का बड़ा फैसला — दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल मामले में 10 साल की सजा

सासाराम कोर्ट का बड़ा फैसला — दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल मामले में 10 साल की सजा

रोहतास जिला ब्यूरो रोहित कुमार की रिपोर्ट 

रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र से जुड़े नाबालिग यौन शोषण और डिजिटल ब्लैकमेल के मामले में सासाराम कोर्ट ने कड़ा फैसला सुनाया है। विशेष पॉक्सो न्यायालय ने दोषी अभियुक्त को 10 वर्ष की सश्रम कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा दी है।

यह मामला वर्ष 2022 का है, जिसमें अभियुक्त पर पीड़िता को डराकर शोषण करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप सिद्ध हुआ। अदालत में 10 गवाहों की गवाही और साक्ष्यों के आधार पर दोष साबित हुआ।

न्यायालय ने पीड़िता के पुनर्वास को ध्यान में रखते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार को पीड़ित प्रतिकर योजना के तहत 5 लाख रुपये देने का आदेश भी दिया है।

यह फैसला नाबालिगों के विरुद्ध अपराध और डिजिटल ब्लैकमेल के खिलाफ सख्त संदेश माना जा रहा है।

Check Also
Close